रक्षा मंत्री पर्रिकर ने कहा, 'अगर पाकिस्तान साजिश करेगा तो हम उसको फिर सबक सिखाएंगे'

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर भारत के खिलाफ पाकिस्तान और साजिश करेगा तो हम फिर उसे उचित सबक सिखाएंगे।

पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पहली बार रक्षा मंत्री पर्रिकर ने इस पर अपना बयान दिया है।

manohar parrikar

'सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान कोमा में है'

रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने सर्जिकल स्ट्राइक करके पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों की तबाही के लिए भारतीय सेना की प्रशंसा करते हुए कहा है कि अगर फिर से देश को कोई नुकसान पहुंचाएगा तो उसे उचित सबक सिखाया जाएगा।

पर्रिकर ने कहा कि भारत की खामोशी को पाकिस्तान कमजोरी समझने की भूल न करे। पाकिस्तान सर्जिकल स्ट्राइक के बाद कोमा में है, इसलिए स्वीकार नहीं कर पा रहा कि उसके इलाके में इतनी बड़ी कार्रवाई कैसे हो गई?

बांग्लादेश में जो हुआ, वही पाकिस्तान में हो सकता है!

रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत कभी भी किसी देश पर कब्जा करने में विश्वास नहीं करता। भगवान राम ने भी लंका को जीतने के बाद उसे विभीषण को सौंप दिया था। बांग्लादेश में भी वही हुआ। अगर कोई हमें नुकसान पहुंचाएगा तो उसे करारा जवाब दिया जाएगा।

'सेना को कराया ताकत का अहसास'

पर्रिकर ने कहा कि उन्होंने भारतीय सेना को उसकी ताकत का अहसास कराया है। प्रधानमंत्री के आदेश के बाद सेना ने इस बड़े सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम देने में सफलता पाई।

उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी ने कहा

सर्जिकल स्ट्राइक पर उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने कहा कि देश आतंकी हमलों को बर्दाश्त कर चुप नहीं बैठ सकता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुरू से कह रहे हैं कि हम उचित समय पर उचित तरीके से जवाब देंगे। सरकार ने स्पष्ट रूप से बताया था कि आतंकी ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक क्यों जरूरी था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+