चाय की खुशबू ने हिरण को खींच लाई दुकान पर, नाश्ते पानी का उठाया लुत्फ, तेजी से Viral हो रहा VIDEO
जंगली जानवर तो अक्सर जंगलों में रहना पसंद करते हैं। लेकिन जानवर अब धीरे-धीरे इंसानों के संपर्क में आ रहे हैं। जानवर जंगलों को छोड़कर ग्रामीण या रिहायशी इलाके में आ जाता है। जो कई बार खतरनाक भी होता है।
जंगली जानवर तो अक्सर जंगलों में रहना पसंद करते हैं। लेकिन जानवर अब धीरे-धीरे इंसानों के संपर्क में आ रहे हैं। जानवर जंगलों को छोड़कर ग्रामीण या रिहायशी इलाके में आ जाता है। जो कई बार खतरनाक भी होता है। लेकिन कई बार तो काफी यादगार भी हो जाता है। एक ऐसा ही मामला सामने आया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक हिरण चाय की दुकान पर आ जाता है और नाश्ता पानी करके जाता है।

आईएफएस अधिकारी ने शेयर किया वीडियो
इस वीडियो को भारतीय वन सेवा (IFS) के अधिकारी डॉ. सम्राट गौड़ा ने ट्विटर पर साझा किया है। एक सांभर हिरण चाय की दुकान पर आता है, वहां मौजूद चाय वाले और नजदीक आने को कहता है, उसके बाद उसे स्नैक्स देता है।

चाय की दुकान के सामने खड़ा हो गया हिरण
वीडियो में एक हिरण को एक चाय की दुकान के सामने खड़े होकर वहां खाने की चीजों को देखते हुए दिखाया गया है। खाने का सामान पकड़े एक आदमी हिरण को एक अपनी तरफ आने का इशारा करता है। जानवर उस दिशा को समझते हैं और आगे बढ़ते हैं।

हिरण को अपने हाथों से खिलाया
इसके बाद वह शख्स उसे खाना देता है, हिरण ने उसका जमकर लुत्फ उठाया। हिरण को आदमी ने अपने हाथों से खिलाया और वह खाता रहा। जबकि चाय की दुकान पर मौजूद कुछ लोग उसे करीब से देखने के लिए उसकी ओर बढ़ते हैं।

खाने के प्रति जताई चिंता
एक शख्स अपने दोस्त से हिरण के साथ अपनी फोटो क्लिक करने के लिए कहता नजर आ रहा है। वह उसके सींगों को भी छूता है। दूसरा उसे चाय देता है, लेकिन जानवर मना कर देता है। IFS अधिकारी ने जानवर को दिए जा रहे भोजन के बारे में चिंता व्यक्त की।

बोले- यह अच्छा संकेत नहीं
उन्होंने ट्वीट कर कहा कि अगर हिरण स्थानीय होटल में जाता है तो वे क्या पेशकश करेंगे? एक गंभीर नोट पर जंगली जानवरों का मानव आवास के लिए अभ्यस्त होना अच्छा संकेत नहीं है। उन्होंने उस स्थान का उल्लेख नहीं किया है जहां वीडियो शूट किया गया है।
यह भी पढ़ें- 'Uber for Animals': चीतल की पीठ पर बैठ बंदर ने की IIT मद्रास के कैंपस की सवारी, फनी VIDEO जीत रहा लोगों का दिल












Click it and Unblock the Notifications