दीपिका-रणवीर भी साल के अंत तक करेंगे शादी, यूरोप में इस जगह लेंगे सात फेरे

लगता है ये साल बॉलीवुड हसीनाओं के लिए कुछ खास ही होने वाला है। सोनम कपूर पहले ही शादी के बंधन में बंध चुकी हैं और खबरों की मानें तो प्रियंका चोपड़ा ने भी अपने अमेरिकी ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस से सगाई कर ली है। अब वहीं दीपिका पादुकोण ने भी अपनी शादी की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

Deepika Padukone And Ranveer Singh

नई दिल्ली। लगता है ये साल बॉलीवुड हसीनाओं के लिए कुछ खास ही होने वाला है। सोनम कपूर पहले ही शादी के बंधन में बंध चुकी हैं और खबरों की मानें तो प्रियंका चोपड़ा ने भी अपने अमेरिकी ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस से सगाई कर ली है। अब वहीं दीपिका पादुकोण ने भी अपनी शादी की तैयारियां शुरू कर दी हैं। खबरों की मानें तो बॉलीवुड का सबसे पसंदीदा जोड़ी दीपिका और रणवीर इस साल के अंत तक शादी कर सकते हैं। दोनों ने इसके लिए तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।

दीपिका-रणवीर साल के अंत तक करेंगे शादी

दीपिका-रणवीर साल के अंत तक करेंगे शादी

दीपिका और रणवीर का अफेयर पिछले पांच सालों से चल रहा है। अब दोनों इस अफेयर को एक कदम आगे ले जा रहे हैं। बॉलीवुड के गलियारों में ये चर्चा जोरों पर है कि दीपिका और रणवीर साल के अंत तक शादी कर लेंगे। दोनों ने शादी के लिए तारीख भी तय कर ली है। बॉलीवुड के ये टॉप सितारे 10 नवंबर को सात फेरे लेकर एक-दूसरे को अपना बनाएंगे।

'विरुष्का' की राह चलते हुए इटली में लेंगे सात फेरे

'विरुष्का' की राह चलते हुए इटली में लेंगे सात फेरे

खबरों की मानें तो दीपिका और रणवीर 'विरुष्का' की राह चलते हुए शादी करेंगे। दोनों ने शादी के लिए भारत की बजाय यूरोप को चुना है और फिल्मफेयर की मानें तो ये शादी भी इटली में हो सकती है। पिछले कुछ समय में इटली शादी के लिए बॉलीवुड की टॉप पसंदीदा डेस्टीनेशन बनकर उभरा है। रानी मुखर्जी के बाद विराट-अनुष्का ने इस खूबसूरत देश में शादी की और अब दीपिका-रणवीर भी इटली में शादी करने जा रहे हैं।

बेहद खूबसूरत है इटली का लेक कोमो

बेहद खूबसूरत है इटली का लेक कोमो

जहां विराट-अनुष्का ने शादी के लिए फ्लोरेंस, टस्कनी को चुना था, वहीं रणवीर-दीपिका लोम्बार्डी के लेक कोमो में शादी करेंगे। इटली का ये पॉश डेस्टीनेशन खूबसूरत पहाड़ों और हरे-भरे वातावरण के लिए जाना जाता है। पास में बड़ी सी झील से ये जगह किसी पेंटिंग सरीखी लगती है। दीपिका और रणवीर दोनों ही विदेश में शादी करना चाहते थे और उन्होंने इस जगह पर अपनी मुहर लगा दी है। देखिए वहां की तस्वीरें-

Lake Como
Lake Como

ये भी पढ़ें: इलियाना की बॉडी को फैन ने कहा 'अजीब', एक्ट्रेस ने दिया ऐसा जवाब मिल रही तारीफ

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+