इलियाना की बॉडी को फैन ने कहा 'अजीब', एक्ट्रेस ने दिया ऐसा जवाब मिल रही तारीफ

सोशल मीडिया पर अक्सर फिल्मी सितारों को अजीब से सवालों का सामना करना पड़ जाता है। एक्ट्रेसेस खासकर इंटरनेट यूजर्स की ट्रोलिंग का शिकार होती हैं। हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डीक्रूज को इंस्टाग्राम पर बॉडी शेमिंग का शिकार हो गईं।

Ileana DCruz

मुंबई। सोशल मीडिया पर अक्सर फिल्मी सितारों को अजीब से सवालों का सामना करना पड़ जाता है। एक्ट्रेसेस खासकर इंटरनेट यूजर्स की ट्रोलिंग का शिकार होती हैं। हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डीक्रूज को इंस्टाग्राम पर बॉडी शेमिंग का शिकार हो गईं। एक फैन ने उनसे उनके शरीर को लेकर बेहद अटपटा सवाल पूछा, लेकिन इलियाना ने उसका शानदार जवाब दिया। इलियाना के जवाब पर फैंस की खूब वाहवाही आ रही है।

इलियाना के शरीर को लेकर पूछा 'अटपटा' सवाल

इलियाना के शरीर को लेकर पूछा 'अटपटा' सवाल

सबसे बड़ा फोटो शेयरिंग प्लैटफॉर्म इंस्टाग्राम ने हाल ही में एक नया फीचर लॉन्च किया है, जिसके जरिये सितारे अपने फैंस के सवालों का जवाब सीधे दे पाएंगे। इलियाना ने भी हाल ही में अपने फैंस के साथ 'आस्क मी एनिथिंग' किया। इसमें एक फैन ने उनसे बड़ा ही अटपटा सा सवाल किया। एक फैन ने उनसे पूछा, 'क्या आपको कभी अपने अजीब शरीर के लिए आलोचना झेलनी पड़ी है?'

एक्ट्रेस ने दिया शानदार जवाब

एक्ट्रेस ने दिया शानदार जवाब

इस सवाल का जवाब इलियाना ने बड़ी ही शालीनता के साथ दिया। इलियाना ने लिखा, 'पहली बात, मेरे शरीर अजीब नहीं है। दूसरा, हां मुझे अपने शरीर के लिए आलोचना का शिकार होना पड़ा है, लेकिन मैं खुद को प्यार करना सीख रही हूं कि मैं कौन हूं और किसी और के आदर्शों के अनुरूप होने की कोशिश नहीं कर रही।' इलियाना के जवाब पर उन्हें खूब तारीफें मिल रही हैं। कई फैंस ने उन्हें शुक्रिया भी कहा है।

ट्रोलर्स को चुप करना जानती हैं इलियाना

ट्रोलर्स को चुप करना जानती हैं इलियाना

इससे पहले भी इलियाना ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब देकर उनका मुंह बंद करा चुकी हैं। इलिया ने एक बोल्ड तस्वीर डालते हुए एक शानदार मैसेज लिखा था। करियर की बात करें तो इलियाना आखिरी बार अजय देवगन के साथ 'रेड' फिल्म में दिखाई दी थीं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था। जल्द ही वे रवि तेजा के साथ तेलुगू फिल्म 'अमर अकबर एंथनी' में नजर आएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+