VIDEO: मूक बधिर दंपति का पानी पुरी स्टॉल जीत रहा लोगों का दिल, ग्राहकों से ऐसे करते हैं बात, जुट रही भीड़
जिनके हौसलों में उड़ान होती है, उन्हें पंख की जरूरत नहीं होती है। ऐसा ही एक दिव्यांग दंपति ने उड़ान भरी है। मूक बधिक दंपति ने महाराष्ट्र के नासिक में पानी पुरी का एक छोटा सा स्टॉल खोला है।
जिनके हौसलों में उड़ान होती है, उन्हें पंख की जरूरत नहीं होती है। ऐसा ही एक दिव्यांग दंपति ने उड़ान भरी है। मूक बधिक दंपति ने महाराष्ट्र के नासिक में पानी पुरी का एक छोटा सा स्टॉल खोला है। दंपति न तो बोल सकते हैं न सुन सकते हैं। लेकिन अब इनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें स्टॉल पर पानी पुरी बेच रहा है। लोगों को यह स्टॉल काफी भा रहा है।

सराह रहे हैं काफी लोग
महाराष्ट्र के नासिक में भारत के पसंदीदा स्ट्रीट फूड पानी पुरी का एक छोटा सा स्टॉल चलाते हुए एक वीडियो में मूक बधिर दंपति को दिखाया गया है। पानी पुरी बेचते हुए क्लिप इंटरनेट पर शेयर की गई है और दिल जीत रही है। इंस्टाग्राम फूड व्लॉगर 'स्ट्रीट फूड रेसिपी' द्वारा यह वीडियो पोस्ट किया गया है।

काफी फेमस हो रहा स्टॉल
युगल हाथ के इशारों के माध्यम से ग्राहकों से संवाद करता है। दोनों युगल आपस में एक टीम की तरह काम कर रहे हैं। वीडियो में महिला को इशारों में ग्राहक से स्पाइसेस के स्तर के बारे में पूछते हुए देखा जा सकता है। दंपति ने जात्रा होटल, अडगांव नाका, नासिक के पास स्टॉल लगाया गया है।

दिल जीत रहा वीडियो
साथ ही उन्होंने बताया कि दंपति घर पर सब कुछ बनाते हैं। वीडियो में एक स्वादिष्ट दिखने वाली प्लेट दिखाते हैं। इंटरनेट यूजर्स ने साफ-सुथरे स्टॉल की भी प्रशंसा की। पोस्ट के कैप्शन में लिखा है कि यह आपके दिल को जीत लेगा।

स्टॉल पर सफाई का रखते हैं ध्यान
दंपति पहले घर पर सबकुछ बनाते हैं, इसके बाद वे स्टॉल पर परोसते हैं। साथ ही सफाई का भी ध्यान रखते हैं। यह विवाहित युगल लोगों को बता रहे हैं कि कैसे दिव्यांग को दरकिनार कर अपने हौसले के दम पर काम कर रहे हैं। लोगों को इस वीडियो से काफी प्रेरणा मिल रही है।

वीडियो वायरल
वीडियो को 3.7 मिलियन से अधिक बार देखा गया है। वीडियो ने सभी का दिल जीत लिया है। एक यूजर ने लिखा कि सभी को यहां आना चाहिए और उनका मनोबल बढ़ाना चाहिए। एक तीसरे यूजर ने लिखा कि उनके पास कुछ खास था जो कई जोड़ों के पास सब कुछ होने पर भी कमी होती है। भगवान उन्हें आशीर्वाद दें।
यह भी पढ़ें- VIDEO: शानदार है ये न्यूली मैरिड कपल, भाभी जी हाथ में चूड़ा पहन चला रही रेस्टोरेंट, खाने वालों की लग रही लाइन












Click it and Unblock the Notifications