Mid day meal में मिली मरी हुई छिपकली, 87 बच्चे बीमार लेकिन खतरे से बाहर

पश्चिम बंगाल में मिड डे मील में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। यहां पश्चिम बंगाल के बंकुआ जिले में एक सरकारी स्कूल में मिड डे मील में मरी हुई छिपकली मिली, जिसके बाद स्कूल के 87 बच्चों की तबियत बिगड़ गई।

Mid-day Meal Case

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में मिड डे मील में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। यहां पश्चिम बंगाल के बंकुआ जिले में एक सरकारी स्कूल में मिड डे मील में मरी हुई छिपकली मिली, जिसके बाद स्कूल के 87 बच्चों की तबियत बिगड़ गई। बच्चों को फौरन अस्पताल में भर्ती करवाया गया। फिलहाल सभी बच्चों की हालत अब स्थिर बताई जा रही है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मामला शुक्रवार का है, जहां मंडरमणी प्राइमरी स्कूल में बच्चों को लंच टाइम में खाना बांटा गया था, लेकिन खाना खाते ही बच्चों को उल्टियां आने लगी। उनकी तबियत बिगड़ने लगी। तभी किसी बच्चे ने देखा कि प्लेट में मरी हुई छिपकली पड़ी है, जिसे देखकर बच्चे डर गए। फौरन इलाके के मेडिकल ऑफिसर ने सभी बच्चों को अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां सबकी हालत स्थिर बताई जा रही है। सभी बच्चों को प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया है। वहीं स्कूल में मिड डे मिल में हुई इस गड़बड़ी को लेकर जांच की बात कहीं गई है।

हालांकि ये कोई पहला मामला नहीं है, जब मिड डे मील में गड़बड़ी की बात सामने आई है। इससे पहले भी कई बार मिड डे मिल खाकर बच्चों के बीमार होने के मामले सामने आते रहे है। हाल ही में ओडिशा और जमुई में मिड डे मील में मरी हुई छिपकली मिलने के बाद बच्चे बीमार पड़ गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+