मायावती को अपशब्द कहने वाले दयाशंकर सिंह मऊ जेल से रिहा
मऊ। बीएसपी सुप्रीमो मायावती के लिए अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में जेल में बंद बीजेपी के पूर्व नेता दयाशंकर सिंह आज सुबह रिहा हो गये हैं। उन्हें शनिवार को ही बेल मिल गयी थी।
दयाशंकर सिंह को बेल मिलते ही बीएसपी भड़क गयी है, उसने इस फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट जाने का ऐलान कर दिया है। आपको बता दें कि दयाशंकर सिंह मऊ के जेल से रिहा होने के बाद सीधे लखनऊ के लिए रवाना हो गये हैं।
जेल से बाहर आने के बाद दयाशंकर सिंह ने कहा कि मेरी वजह से मेरी बीवी और बेटी दोनों सदमे में हैं, ये मेरे लिए बहुत ज्यादा दुख की बात है। मैं हर एक सवाल का जवाब दूंगा लेकिन वक्त आने पर। गौरतलब है कि शनिवार को दयाशंकर सिंह को 50-50 हजार रुपये के दो निजी मुचलकों पर जमानत मिली थी।













Click it and Unblock the Notifications