ठाकुर वोटों के लिए स्वाति सिंह को यूपी चुनाव मैदान में उतारेगी भाजपा?
लखनऊ। इन दिनों दयाशंकर सिंह के बचाव में जिस तरह से उनकी पत्नी स्वाति सिंह ढाल बनकर सामने आयी हैं, उसने बीजेपी को नई मजबूती दे दी है। इसलिए ऐसी सुगबुगाहट है कि स्वाति सिंह को भाजपा आने वाले यूपी चुनाव में टिकट दे सकती है।
हालांकि इस बारे में कोई भी नेता खुलकर बोल नहीं रहा है लेकिन तमाम वेबसाइट और न्यूज चैनलों की रिपोर्ट कह रही है कि बीजेपी की पूरी कोशिश है कि वो स्वाति सिंह को मैदान में उतारें।
आपको बता दें कि दयाशंकर सिंह के खिलाफ बीएसपी कार्यकर्ताओं ने जब प्रदर्शन किया तो स्वाति सिंह ही मीडिया के सामने आकर बीएसपी को आड़े हाथों लिया था। स्वाति सिंह ने खुलेआम मायावती को चैलेंज किया और अपनी पत्नीव्रता होने की ताकत दिखाकर लोगों से समर्थन हासिल किया जिसका नतीजा ये हुआ कि जो लोग कल दयाशंकर सिंह और भाजपा के खिलाफ थे वो साथ में खड़े हो गये।
इसलिए बीजेपी अब इस बात को पूरी तरह से भूनाने की कोशिश में है। हालांकि अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी क्योंकि स्वाति सिंह की ओर से इस मामले में कोई बयान नहीं आया है लेकिन मीडिया सूत्र कह रहे हैं कि बीजेपी ठाकुरों का विश्वास हासिल करने के लिए स्वाति सिंह को चुनावी दंगल में उतारने की पूरी कोशिश कर रही है।













Click it and Unblock the Notifications