तारक मेहता का उल्टा चश्मा में 'दयाबेन' की वापसी का क्या है सच, खुद उनके पति ने किया खुलासा

नई दिल्ली। SAB टीवी के बेहद लोकप्रिय शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में 'दयाबेन' की वापसी का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे हैं। हाल ही में खबर भी आई कि जल्द ही 'दयाबेन' यानी दिशा वाकानी शो में वापसी कर सकती हैं। इस बात का खुलासा खुद शो के निर्माता असित कुमार मोदी ने किया था, उन्होंने नवरात्र के दौरान इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि जल्द ही दिशा वकानी यानी 'दयाबेन' शो में वापसी कर रही हैं। हालांकि, अब पूरे मामले में दिशा वाकानी के पति मयूर पाडिया ने उनकी 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में वापसी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनके इस बयान के बाद सवाल उठ रहे हैं कि आखिर 'दयाबेन' की शो में वापसी का सच क्या है?

'दयाबेन' ने 'तारक मेहता...' के स्पेशल एपिसोड के लिए किया शूट

'दयाबेन' ने 'तारक मेहता...' के स्पेशल एपिसोड के लिए किया शूट

मिल रही जानकारी के मुताबिक, करीब दो साल बाद अभिनेत्री दिशा वाकानी ने हाल ही में SAB टीवी के शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के एक स्पेशल एपिसोड की शूटिंग में हिस्सा लिया। ये शूट इस शो के एक खास हिस्से के लिए था, जिसमें 'दयाबेन' शामिल हुईं। इस भीच शो में 'दयाबेन' की वापसी की खबर के बाद 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के फैंस को उनकी वापसी की उम्मीदें बढ़ गई। फैन्स को ऐसा लग रहा कि जल्द ही दयाबेन को वो पहले की तरह स्क्रीन पर नजर आने लगेंगे। लेकिन, इसी बीच 'दयाबेन' उर्फ दिशा वाकानी के पति मयूर पाडिया ने उनकी शो में वापसी की अटकलों को लेकर चुप्पी तोड़ी है।

एक्ट्रेस के पति बोले- शो में वापसी का फैसला अभी फाइनल नहीं

एक्ट्रेस के पति बोले- शो में वापसी का फैसला अभी फाइनल नहीं

दिशा वाकानी के पति मयूर पाडिया ने स्पष्ट किया है कि एक्ट्रेस की पूरी तरह से शो में वापसी का फैसला अभी फाइनल नहीं हुआ है। वास्तव में, वह अभी भी शो के निर्माताओं के साथ बातचीत कर रही हैं और जल्द ही एक सौहार्दपूर्ण समाधान तक पहुंचने की उम्मीद की जा रही है। बॉम्बे टाइम्स के साथ बातचीत के दौरान, मयूर पाडिया ने कहा, 'दिशा वाकानी ने शो के एपिसोड के खास हिस्से की शूटिंग में हिस्सा लिया है, लेकिन निर्माताओं के साथ हमारी बातचीत अभी भी फाइनल नहीं हुई है। इसलिए, वो अभी शो में पूरी तरह से वापस नहीं आएंगी। हम उम्मीद कर रहे हैं कि हम जल्द ही सौहार्दपूर्ण समाधान तक पहुंचेंगे।"

क्या शो में वापसी नहीं करेंगी 'दयाबेन'

क्या शो में वापसी नहीं करेंगी 'दयाबेन'

दूसरी ओर दिशा वकानी (दयाबेन) के शो खास एपिसोड में वापसी को लेकर प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी काफी खुश हैं। उन्होंने उम्मीद जताई है कि दिशा जल्द ही शो में फिर नजर आएंगी। असित का कहना है कि हमारे बीच बातचीत चल रही है। हम जल्द ही किसी फाइनल फैसले पर पहुंचेंगे। हम काफी वक्त से दिशा वाकानी से बात कर रहे हैं। जैसा कि मैंने पहले भी बताया कि कोई भी शो से बड़ा नहीं है। उन्होंने इससे पहले भी कहा था कि जल्द ही दिशा शो में वापसी करेंगी, लेकिन जिस तरह से दिशा के पति मयूर पाडिया का ताजा बयान आया है उसके बाद दिशा वाकानी के शो में पूरी तरह से वापसी पर सस्पेंस बढ़ गया है।

इसे भी पढ़ें:- तारक मेहता का उल्टा चश्मा: 'दयाबेन' की वापसी को लेकर 'जेठालाल' ने किया बड़ा खुलासा, देखिए VIDEO

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+