तारक मेहता का उल्टा चश्मा: 'दयाबेन' की वापसी को लेकर 'जेठालाल' ने किया बड़ा खुलासा, देखिए VIDEO

नई दिल्ली। छोटे पर्दे के बेहद लोकप्रिय शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के फैंस को इस दशहरे पर बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। जी हां, लंबे से इस शो से बाहर चल रही 'दयाबेन' की शो में जल्द ही वापसी होने जा रही है। ये हम नहीं कह रहे बल्कि शो के अहम कैरेक्टर 'जेठालाल' ने इस बात की ओर इशारा किया है। दरअसल, 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के लेटेस्ट प्रोमो में इस बात के संकेत मिले हैं कि जल्द ही शो की बेहद लोकप्रिय किरदार 'दयाबेन' वापस आने वाली हैं। संभावना ये भी है कि इस दशहरे पर 'दयाबेन' एक बार फिर से अपने पुराने अंदाज में गरबा करती हुई नजर आएंगी। हालांकि, ये तो साफ हो गया है कि दयाबेन की शो फिर वापसी हो रही है लेकिन क्या एक बार फिर दिशा वाकानी ही इस किरदार का निभाएंगी, अभी इसका खुलासा होना बाकी है।

जेठालाल के वीडियो ने खोला राज

जेठालाल के वीडियो ने खोला राज

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के दर्शक लंबे समय से 'दयाबेन' की वापसी का इंतजार कर रहे हैं। उन्हें 'दयाबेन' की कमी शो में काफी खल भी रही है, लेकिन अब उनका इंतजार जल्द दूर होने वाला है। इसी के साथ एक बार फिर से 'दयाबेन' और 'जेठालाल' की जोड़ी एक साथ अपने पुराने अंदाज में फैंस को हंसाते हुए नजर आएंगे। शो में 'दयाबेन' की वापसी की जानकारी देते हुए चैनल ने प्रोमो वीडियो जारी किया है। जिसमें जेठालाल ने दयाबेन के वापसी का इशारा कर दिया है।

'तारक मेहता...' के प्रोमो में दयाबेन के वापसी की ओर इशारा

'तारक मेहता...' के प्रोमो में दयाबेन के वापसी की ओर इशारा

शो के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर किए गए लेटेस्ट प्रोमो में जेठालाल यानी दिलीप जोशी को घर में घुसते ही 'दयाबेन' की चिर-परिचित आवाज सुनाई देती है, साथ ही उन्हें पता चलता है कि घर में काफी सारा सामान भी पड़ा हुआ है। बस इन्हीं सामान को देखकर जेठालाल कहते हैं, 'ये सामान तो अहमदाबाद से आया हुआ आइसा लग रहा है। मतलब दया आ गइ! अरे वाह मेरा अंदाजा सही निकला। दया-सुंदर ने मिल के मुझे सरप्राइज दी। थैंक्यू भगवान।"

आखिर 'दयाबेन' को लेकर शो के प्रोमो में क्या है, देखिए

'जेठालाल' यानी दिलीप जोशी के इसी खुलासे से ऐसा लग रहा कि 'दयाबेन' वापस आ रही हैं। हालांकि, ट्वीट किए गए इस प्रोमो के साथ जो कैप्शन दिया गया है, उससे लग रहा कि क्या फिर कुछ खेल होने वाला शो में। ऐसा इसलिए क्योंकि कैप्शन में लिखा है कि क्या ये शो में दया भाभी की वापसी का इशारा है या फिर किस्मत फिर से ले रही जेठालाल का इम्तिहान। फिलहाल इस बात का पता तो शो अगले कुछ एपिसोड में नजर आ सकता है। फिलहाल सभी को इंतजार इसी का बात का है कि जल्द से जल्द 'दयाबेन' की शो में वापसी हो।

क्या सच में 'दयाबेन' की वापसी का इंतजार हुआ खत्म

क्या सच में 'दयाबेन' की वापसी का इंतजार हुआ खत्म

बता दें कि 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के निर्माता असित कुमार मोदी और नीला टेलीफिल्म्स ने इस बात की पुष्टि पहले ही कर दी थी कि 'दयाबेन' उर्फ दिशा वकानी जल्द ही शो में वापसी करेंगी। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक एक इंटरव्यू के दौरान असित कुमार मोदी ने 'दयाबेन' की वापसी को लेकर बताया कि मुझे उम्मीद है कि दिशा जल्द ही शो से जुड़ेंगीं। हमने दिशा से वापसी को लेकर कई बार बात की थी। पहले वो इसके लिए तैयार नहीं थीं, लेकिन अब उन्होंने खुद को कमबैक के लिए तैयार कर लिया है।' इसी के बाद से ये माना जा रहा था कि जल्द दया भाभी शो का हिस्सा बन जाएंगी, अब शो के नए प्रोमो से साफ हो गया कि आने वाले एपिसोड में दयाबेन का गरबा देखने को मिल सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+