दाऊद इब्राहिम की भाभी को चाहिए यूके का पासपोर्ट, HC में दायर की याचिका
नई दिल्ली। अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की भाभी रिजवाना इकबाल हसन ने दिल्ली हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की है, जिसमें उसने गुहार लगाई है कि उसे आस्ट्रेलिया और यूके जाने के लिए भारत सरकार से पासपोर्ट चाहिए।
अभी केवल रिजवाना को इंडिया से दुबई जाने का ही पासपोर्ट मिला हुआ है। वो दाऊद की भाभी है इसलिए उसे भारत सरकार ने दुबई के अलावा कहीं और जाने की इजाजत नहीं दी है। रिजवाना ने दलील दी है कि उसकी बेटी आस्ट्रेलिया में पढ़ाई कर रही है और उसके बेटे का सेलेक्शन यूके विवि में हुआ है ऐसे में उसे बच्चों के लिए वहां जाना होगा इसलिए उसे भारत सरकार से यूके और आस्ट्रेलिया के लिए पासपोर्ट चाहिए।
इस बारे में केंद्र सरकार ने कोर्ट से कहा है कि उसे रिजवाना के पासपोर्ट के लिए पहले भारत और विदेशी इंटेलीजेंस एजेंसियों से बात करनी होगी जिसके लिए उसे चार हफ्तों का वक्त चाहिए। इस मामले की अगली सुनवाई 29 सितंबर को होगी। आपको बता दें कि अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की भाभी फिलहाल मुंबई में अपने पूरे परिवार के साथ रहती हैं।













Click it and Unblock the Notifications