अजय माकन ने दलित कार्यकर्ता को दी भद्दी-भद्दी गालियां, FIR

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। दिल्‍ली कांग्रेस अध्‍यक्ष अजय माकन पर पार्टी के ही एक नेता को गाली देने का आरोप लगा है। कांग्रेसी नेता धरमपाल नटखट ने दावा किया है कि जब वो राहुल गांधी को जन्‍मदिन की बधाई देने कांग्रेस मुख्‍यालय पहुंचे तो अजय माकन ने उन्‍हें गाली दे दी। धरमपाल ने इस संबंध में दिल्‍ली के 10 जनपथ थाने में अजय माकन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। इस पूरे मामले को धरमपाल ने अब दलित होने से जोड़ दिया है। व्हाट्सएप पर वायरल हुई सोनिया गांधी की आपत्तिजनक फोटो, झड़प में एक की मौत

Dalit Congress worker accuses Ajay Maken of hurling abuses

धरमपाल नटखट ने सवाल खड़ा किया है कि वो एक दलित है तो क्‍या इसलिए अजय माकन ने उन्‍हें गाली दी। धरमपाल का कहना है कि वो राहुल गांधी को मिलकर यह बता रहे थे कि उनके बेटे की मौत हो गई फिर भी कोई उसके घर नहीं पहुंचा। इसपर राहुल गांधी ने अजय माकन को धरमपाल के घर जाने को कहा। धरमपाल ने दावा किया है कि इसके बाद ही अजय माकन ने अपशब्‍द कहे और गालियां दीं।

वहीं इस घटना के बारे में जब जयराम रमेश से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि यह दो लोगों के बीच की बात है, इस पर मैं कुछ नहीं कहूंगा। दूसरी तरफ बीजेपी के विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि यह घटना दिखाती है कि कांग्रेस की क्‍या संस्कृति है। वो किस तरह अपने कार्यकर्ताओं के साथ व्यवहार करते हैं और उन्हें अपना गुलाम समझते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+