व्हाट्सएप पर वायरल हुई सोनिया गांधी की आपत्तिजनक फोटो, झड़प में एक की मौत

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की आपत्तिजनक व्हाइट्सएप ग्रुप पर वायरल होने के बीच दो गुटों के बीच हुई झड़प में एक शख्स की मौत हो गई, जबकि आधा दर्ज लोग घायल हो गए। इस विवाद में कांग्रेस के कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई । 'सोनिया गांधी शेरनी हैं, उसे खदेड़ोगे तो महंगा पड़ेगा'

 sonai gandhi

क्या है मामला?

आपको बता दें कि जबलपुर कांग्रेस नेता व पार्षद जतिन राज ने विजय नगर कांग्रेस के नाम से एक वॉट्सएप ग्रुप बनाया था। जिसमें कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के अलावा शहर के वकील और अन्य लोग भी शामिल थे। बुधवार रात को जबलपुर के ही एडवोकेट प्रशांत नायक ने इस ग्रुप में सोनिया गांधी की एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें उन्हें बर्तन मांजते हुए दिखाया गया था। इस तस्वीर को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता भड़क उठे। अभी भी अंग्रेजों के राज में जी रहे हैं कांग्रेस नेता?

1 की मौत

कांग्रेस कार्यकर्ता उमेश वर्मा ने प्रशांत नायक को इस तस्वीर को पोस्ट करने से मना किया। जिसके बाद प्रशांत और उमेश के बीच हाथापाई हो गई। जिसके बाद प्रशांत नायक, वकील शशांक शुक्ला, संजू ठाकुर और सागर ठाकुर ने थाने के सामने उमेश शर्मा पर चाकुओं से हमला कर दिया। इस हमले की वजह से उनकी मौत हो गई, जबकि वकीलों को भी चोट आई है।

तनाव बरकरार

उमेश की मौत को लेकर क्षेत्र में तनाव है। पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर आरोपियों के घर में भी पहरा बिठा दिया है। दोपहर बाद उमेश का अंतिम संस्कार किया गया। लेकिन कांग्रेस का कोई बी नेता उमेश के घरवालों की सुध लेने नहीं आया। वहीं पुलिस की माने तो कांग्रेस कार्यकर्ता उमेश की हत्या के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता और वकीलों के बीच बड़ा विवाद होने की आशंका जताई जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+