हुदहुद तूफानः 36 घंटे में तूफान मचा सकता है मौत का 'तांडव'

ओडिशा। अगले 36 घंटों में तूफान ओडिशा और आंध्रा तक कहर बरपा सकता है। मौसम वैज्ञानिकों ने ऐसी आशंका व्यक्त की है कि अगर इस हुदहुद नाम के तूफान से निपटने के लिए मजबूत तैयारी नहीं की तो गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। अनुमान लगाया गया है कि अगले 36 घंटे में तूफानी रफ्तार के साथ यह कई क्षेत्रों में मौत तांडव मचा सकता है।

odisha

जानकारी के मुताबिक चक्रवाती तूफान रविवार को आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों पर दस्तक दे सकता है। हालांकि बताया जा रहा है कि ओडिशा राज्य सरकार के अधिकारियों ने हुदहुद के कहर से निपटने के लिए जरूरी तैयारियां कर ली हैं।

खतरनाक चक्रवाती तूफान 'हुदहुद' रविवार को आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों पर दस्तक दे सकता है. राज्य सरकार के अधिकारियों ने बताया कि 'हुदहुद' से निपटने के लिए राज्य सरकार ने जरूरी तैयारी कर ली है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, 'उत्तरी अंडमान सागर और इसके नजदीकी इलाके में तीव्र दबाव ने 'हुदहुद' चक्रवाती तूफान का रूप ले लिया है. यह तूफान बुधवार को उत्तरी अंडमान सागर और इसके पास बंगाल की खाड़ी तक पहुंच गया है. अगले 36 घंटों में यह चक्रवात खतरनाक रूप ले सकता है.

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि राज्य चक्रवाती तूफान की आशंका के खतरे से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है. सभी संबंधित विभागों के साथ चक्रवात के हालात की समीक्षा की गई है. आईएमडी के मुताबिक, 'हुदहुद' उत्तरी आंध्र प्रदेश और इसके समीप ओडिशा के समुद्र तट को 12 अक्टूबर की दोपहर तक पार कर लेगा. इसकी वजह से मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+