Cyclone Shaheen: 'शाहीन' बनकर लौटेगा चक्रवात 'गुलाब' ,गुजरात-महाराष्ट्र में भारी बारिश का Alert

नई दिल्ली, 30 सितंबर। साइक्लोन 'गुलाब' की चक्रवात 'शाहीन' के रूप में वापसी होने वाली है और इसी वजह से मुंबई से गुजरात तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है और तीन अक्टूबर तक मुंबई से गुजरात तट तक समुंदर में होने वाली सारी गतिविधियों को रोका गया है और मछुआरों को समुद्र में जाने से मना किया गया है, ये कहना है आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक आर.के. जेनामनी का, जिन्होंने तूफान के बारे में जानकारी मीडिया को दी, उन्होंने कहा कि 'शाहीन' भी काफी ताकतवर होगा।

Recommended Video

    Cyclone Shaheen: 'शाहीन' बनकर लौटेगा Cyclone Gulab, Gujarat-Maharashtra मे अलर्ट | वनइंडिया हिंदी
    'शाहीन' बनकर लौटेगा चक्रवात ‘गुलाब’

    'शाहीन' बनकर लौटेगा चक्रवात ‘गुलाब’

    इससे पहले भी मौसम विभाग ने कहा था कि अरब सागर के ऊपर एक और लो प्रेशर एरिया बन रहा है, जिसके चक्रवात में बदलने की संभावना दिख रही है, जो कि 30 सितंबर को प्रबल रूप धारण करने वाला है,इस साइक्लोन का नाम "शाहीन" है। इस बार तूफान का ये नाम कतर देश ने रखा है, जबकि 'गुलाब' का नाम पाकिस्तान दिया था।

    गुजरात-महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट

    गुजरात-महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट

    आईएमडी ने कहा कि गुजरात में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश की आशंका है,जिसके लिए यहां अलर्ट जारी किया गया है, जबकि आज सौराष्ट्र के अमरेली, भावनगर, राजकोट और जामनगर,आणंद और भरूच में बारिश होने के आसार नजर आ रहे हैं। तो वहीं 30 सितंबर से 3 अक्टूबर तक बिहार के अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा के आसार हैं, मौसम विभाग ने यहां भी चेतावनी जारी की है।

    मछुआरों को समु्द्र में जाने से रोका

    मछुआरों को समु्द्र में जाने से रोका

    आपको बता दें कि चक्रवात 'गुलाब' इफेक्ट के कारण बुधवार को पश्चिम बंगाल के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश हुई है और गुरुवार को भी ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। आईएमडी के अनुसार, पुरुलिया, बांकुरा और पश्चिम बर्धमान जिलों जैसे स्थानों पर आज भारी बारिश हो सकती है, जबकि अगले दो घंटो के दौरान यमुनानगर (हरियाणा) के आसपास और आसपास के क्षेत्रों में हल्की तीव्रता की बारिश होने का अनुमान है, जिसका असर दिल्ली के तापमान और मौसम पर भी पड़ेगा, यहां भी हल्की बूंदा-बादी हो सकती है।

    प्रशासन भी सतर्क

    प्रशासन भी सतर्क

    मौसम विभाग ने गुजरात-महाराष्ट्र के अलावा कोंकण, मराठवाड़ा, सौराष्ट्र, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा ,तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है और लोगों से अपील की है वो सतर्क रहें औऱ बिना जरूरत घर से बाहर ना निकलें। प्रशासन भी चक्रवात 'शाहीन' से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+