Cyclone Dana Alert: 24-25 अक्टूबर को ओडिशा और वेस्ट बंगाल में तूफान 'दाना' की दस्तक, जानें कहां रेड वार्निंग?
Cyclone Dana Alert: चक्रवाती तूफान 'दाना' के गंभीर रूप लेने की भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी की है। इस तूफान के 24 अक्टूबर की रात से लेकर 25 अक्टूबर की सुबह के बीच उत्तर ओडिशा (Odisha) और पश्चिम बंगाल (West Bengal) के तटों को पार करने की संभावना है। इस दौरान हवा की रफ्तार 100 से 120 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है।
चक्रवाती तूफान 'दाना' से ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्रों में गंभीर प्रभाव पड़ सकता है। राज्य सरकारें सभी आवश्यक तैयारियों में जुटी हुई हैं, ताकि जानमाल के नुकसान को रोका जा सके। इस स्थिति में, स्थानीय निवासियों को सतर्क रहने और सरकारी निर्देशों का पालन करने की सलाह दी जाती है। आइए जानते हैं किन जिलों को रेड वार्निंग ?

ओडिशा के पुरी, खुर्दा, गंजम, और जगतसिंहपुर जिलों में 24 अक्टूबर को भारी से बहुत भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। इन जिलों के लिए रेड वार्निंग जारी की गई है, जिसका मतलब है कि यहां सावधानीपूर्वक कदम उठाने की जरूरत है।
राज्य सरकार ने संभावित चक्रवात से प्रभावित होने वाले 14 जिलों में 23 से 25 अक्टूबर तक स्कूल और कॉलेज बंद रखने का फैसला किया है।
भारी बारिश और तेज हवाओं का अनुमान
IMD के अनुसार, चक्रवात 'दाना' के चलते 24-25 अक्टूबर को ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भारी बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। पश्चिम बंगाल के पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर और उत्तर और दक्षिण 24 परगना जिलों में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
हवा की गति 24 अक्टूबर की रात से बढ़कर 100-110 किमी प्रति घंटा हो सकती है, जो 120 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। तटीय क्षेत्रों के मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।
राज्य सरकार की क्या हैं तैयारियां?
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने चक्रवात की तैयारियों को लेकर एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पूरी तरह तैयार है और आपदा प्रतिक्रिया टीमों को अलर्ट पर रखा गया है। सरकार ने शून्य हताहत का लक्ष्य रखा है और संवेदनशील क्षेत्रों से 100% निकासी पर जोर दिया है।
चक्रवात आश्रयों में सभी आवश्यक वस्तुएं तैयार रखने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा, बिजली आपूर्ति और संचार व्यवस्था को बहाल करने के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।
अहम बातें?
- चक्रवात 'दाना' 24-25 अक्टूबर को ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों को पार करेगा।
- हवा की गति 100-120 किमी प्रति घंटा तक होने की संभावना है।
- ओडिशा के पुरी, खुर्दा, गंजम, और जगतसिंहपुर में रेड अलर्ट जारी।
- राज्य के 14 जिलों में 23 से 25 अक्टूबर तक स्कूल और कॉलेज बंद।
- मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह।
ये भी पढ़ें- Cyclone Dana: '120KM की रफ्तार से आएगा भीषण तूफान', चक्रवात दाना कब और कहां मचाएगा तबाही? अलर्ट जारी












Click it and Unblock the Notifications