Cyclone Dana: '120KM की रफ्तार से आएगा भीषण तूफान', चक्रवात दाना कब और कहां मचाएगा तबाही? अलर्ट जारी
Cyclone Dana News: देश में बदलते मौसम के बीच एक और चक्रवाती तूफान दस्तक देने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी के पास उत्तरी अंडमान सागर पर निम्न दबाव का क्षेत्र विकसित हुआ है, जो अगले 48 घंटे में तूफान का रूप धारण कर सकता है। मौसम वैज्ञानिकों ने इस चक्रवाती तूफान को 'दाना' नाम दिया है, जो दक्षिण भारत के कई राज्यों में तबाही मचा सकता है। यह तूफान 23-24 अक्टूबर को ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों के पास टकरा सकता है। ऐसे में इसका सबसे ज्यादा प्रभाव भी ओडिशा और बंगाल में दिखेगा। वहीं, अन्य राज्यों में भी इसके प्रभाव से भारी बारिश होने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग ने चक्रवाती दाना को लेकर अलर्ट जारी किया है।

48 घंटे में उठेगा तूफान
भारतीय मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि अंडमान सागर और इससे सटे पूर्व-मध्य और दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। यह 24 घंटे में पश्चिम और उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा। 22 अक्टूबर तक इसके तीव्र होने की आशंका है। 23 अक्टूबर को यह निम्न दबाव पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो सकता है। इसके बाद यह उत्तर-पश्चिम की ओर ओडिशा और पश्चिम बंगाल तट की ओर बढ़ेगा। गुरुवार तक यह ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तट से टकरा सकता है। आईएमडी ने पूर्वानुमान लगाया है कि इन तटीय क्षेत्रों में 23 से 25 अक्टूबर के बीच भारी वर्षा होगी।
Low Pressure Area formed over eastcentral Bay of Bengal and adjoining North Andaman Sea
Under the influence of yesterday’s upper air cyclonic circulation over North Andaman Sea and adjoining eastcentral & southeast Bay of Bengal, a Low Pressure Area formed over the Eastcentral… pic.twitter.com/qtnzXTGZLO
— India Meteorological Department (@Indiametdept) October 21, 2024
4 राज्यों में चलेगी तूफानी हवाएं
चक्रवाती तूफान को देखते हुए मौसम विभाग ने दक्षिण भारत के 4 राज्यों में अलर्ट जारी किया है। तूफान बेहद भीषण हो सकता है। इस दौरान भारी से भारी बारिश के साथ 120 किलोमीटर की रफ्तार से तूफानी हवाएं चल सकती हैं। ऐसे में आईएमडी ने राज्य सरकारों को भी अलर्ट रहने की सलाह दी है। मौसम विभाग ने सलाह दी है कि खराब मौसम के चलते स्कूल कॉलेज बंद किए जा सकते हैं। वहीं, प्रभावित क्षेत्रों में पहले से ही तूफान से निपटने की तैयारियां की जा सकती हैं।
ओडिशा में भारी बारिश का अलर्ट
आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने कहा, "तटीय क्षेत्र में कुछ स्थानों पर 24-25 अक्टूबर को 20 सेमी वर्षा हो सकती है। इस अवधि की तीव्रता 20 से 30 सेमी तक और कुछ क्षेत्रों में 30 सेमी से अधिक भी हो सकती है।" तूफान के संभावित प्रभाव के कारण मछुआरों को 21 अक्टूबर तक तट पर लौटने की सलाह दी जाती है। आईएमडी ने हवा की स्थिति के बारे में भी चेतावनी जारी की है, जिसमें 23 अक्टूबर की शाम को ओडिशा-पश्चिम बंगाल तट पर 40-50 किमी/घंटा की गति से तूफानी हवाएं चलने का अनुमान लगाया गया है, जो बढ़कर 60 किमी/घंटा तक पहुंच सकती हैं। 24 अक्टूबर की रात से 25 अक्टूबर की सुबह के बीच हवा की गति 100-110 से 120 किमी/घंटा तक बढ़ने की उम्मीद है। आईएमडी ने चेतावनी दी है कि इस अवधि के दौरान समुद्र की स्थिति खराब रहने की संभावना है।
Rainfall Warning : 21st October to 25th October 2024
— India Meteorological Department (@Indiametdept) October 19, 2024
वर्षा की चेतावनी : 21st अक्टूबर से 25th अक्टूबर 2024#rainfallwarning #IMDWeatherUpdate #stayalert #staysafe #Tamilnadu #karnataka #andaman #nicobar #gujarat #odisha #kerala #WestBengal #AndhraPradesh @moesgoi @ndmaindia… pic.twitter.com/u4hrh8u8zd
इन राज्यों में भी दिखेगा असर
ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भारी वर्षा की संभावना के अलावा, आईएमडी ने संकेत दिया है कि आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु में भी भारी बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, कर्नाटक में 26 अक्टूबर को भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा गोवा, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ में भी इस तूफान का असर देखने को मिलेगा। वहीं, उत्तर भारत में यूपी, हरियाणा में भी हल्का असर देखने को मिल सकता है।












Click it and Unblock the Notifications