Cyclone Amphan Live: ओडिशा सीएम ने ममता बनर्जी से की बात, हर संभव मदद का आश्वासन दिया
नई दिल्ली। चक्रवाती तूफान अम्फान से निपटने के लिए राज्यों के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर भी पूरी तैयारी है। चक्रवाती तूफान अम्फान (Amphan Cyclone) ने कई इलाकों में भारी तबाही मचाई है। तूफान पश्चिम बंगाल के दिघा तट से टकरा चुका है। पश्चिम बंगाल और ओडिशा में कई लोगों की मौत की खबर भी आई है। पश्चिम बंगाल में ही 72 लोगों की जान गई है। चक्रवात के कारण तटीय क्षेत्रों में भारी तबाही हुई, बड़ी संख्या में पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए, कच्चे मकानों को भी खासा नुकसान पहुंचा है। दोनों ही राज्यों में राहत एवं बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ की टीमों को तैनात किया गया है।
Recommended Video
Cyclone Amphan :20 May को तटों से टकरा सकता है समुद्री तूफान,राज्यों में अलर्ट जारी |वनइंडिया हिंदी

LIVE Feed
कल रात साढ़े 11 बजे ये चक्रवात भारत-बांग्ला बॉर्डर क्रॉस कर आज सुबह से बांग्लादेश के ऊपर एक चक्रवाती तूफान की तरह केंद्रित था और इसकी गति लगभग 60-70 और 80 कि.मी. प्रति घंटा थी। नॉर्थ ईस्ट की तरफ रुख करते हुए आज दोपहर को ये बांग्ला में कमजोर पड़ गया: मृत्यंजय मोहापात्र, IMD DG
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि हम तूफान की करीब से निगरानी कर रहे हैं और संबंधित अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं। मैंने ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी से भी बात की है साथ में चक्रवात के कारण पैदा हुई स्थिति पर केंद्र की तरफ से हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि तूफान के कारण हुई तबाही पर पश्चिम बंगाल के दृश्यों पर नजर रख रहा हूं। इस चुनौतीपूर्ण समय में, पूरा देश पश्चिम बंगाल के साथ एकजुटता से खड़ा है। राज्य के लोगों की भलाई के लिए प्रार्थना करता हूं। सामान्य स्थिति सुनिश्चित करने के प्रयास जारी हैं।
READ MORE
मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, अगले 6 घंटे में काफी भयंकर रूप ले सकता है चक्रवाती तूफान 'AMPHAN'












Click it and Unblock the Notifications