कैश-गहने लूटने के बाद फ्रिज से निकाली बीयर और फिर...
गाजियाबाद में चोरी और लूट की एक अनोखी वारदात सामने आई है। यहां चोरों ने व्यापारी के घर से न केवल कैश और लाखों के जेवर लूटे, बल्कि 2 घंटे बैठकर शराब भी पी। पुलिस को इस घटना के बारे में मंगलवार को पता चला जब नरेंद्र अग्रवाल छत पर पहुंचे और मदद की आवाज लगाई।
गाजियाबाद। गाजियाबाद में चोरी और लूट की एक अनोखी वारदात सामने आई है। यहां चोरों ने व्यापारी के घर से न केवल कैश और लाखों के जेवर लूटे, बल्कि 2 घंटे बैठकर शराब भी पी। तीन चोर गाजियाबाद के नेहरु नगर निवासी नरेंद्र कुमार अग्रवाल के घर सोमवार को घुसे और इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस को इस घटना के बारे में मंगलवार को पता चला जब नरेंद्र अग्रवाल और उनकी पत्नी ने किसी तरह से छत पर पहुंचे और मदद के लिए आवाज लगाई। उनके परिवार में बेटा-बहू भी हैं लेकिन वो वारदात के वक्त शहर से बाहर थे।

स्टील व्यापारी नरेंद्र अग्रवाल और उनकी पत्नी मालती को चोरों ने पहले बंदूक की नोंक पर बंधक बनाया और फिर उन्हें बिस्तर पर फेंक दिया। चोरों ने फिर बड़े ही आराम से चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इतना ही नहीं, जाने से पहले चोरों ने पेट पूजा भी की। उन्होंने फ्रिज से सामान निकालकर सलाद बनाया और उसके साथ बैठकर बीयर भी पी।
चोरों ने इसमें पूरे दो घंटे लगाए। पुलिस ने बताया कि चोर व्यापारी के घर से 7 लाख रुपये कैश, 20 लाख के जेवर, मोबाइल फोन, एक बंदूक और विह्सकी की 6 बोतलें लेकर उड़े हैं। ये सारा सामान भी वो व्यापारी की महंगी एसयूवी गाड़ी में लेकर भागे।
नरेश अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि चोरों ने उनसे 32 लाख कैश के बारे में भी पूछा। जाते-जाते शातिर चोर बाहर से घर बंदकर के भागे। इंस्पेक्टर विनोद पांडे ने कहा कि अधिकारियों की एक टीम आरोपियों को पकड़ने के लिए भेज दी गई है।
ये भी पढ़ें: नशे में इतना चूर था ये बिजनेसमैन, एंबुलेंस को अपनी Audi समझकर ले गया घर












Click it and Unblock the Notifications