नशे में इतना चूर था ये बिजनेसमैन, एंबुलेंस को अपनी Audi समझकर ले गया घर
चेन्नई में गाड़ी का एक अजीब ही मामला देखने को मिला। चेन्नई में एक शख्स एक एंबुलेंस को अपनी ऑडी गाड़ी समझकर उसी से घर चला गया। इस हास्यपद मामले ने सभी को हैरान कर दिया है।
चेन्नई। जब आप लाखों करोंड़ों की गाड़ी खरीदते हैं तो उसकी देखभाल में कोई कमी नहीं रहने देते। उसे कहीं भूल जाना तो दूर की बात है लेकिन चेन्नई में गाड़ी का एक अजीब ही मामला देखने को मिला। चेन्नई में एक शख्स एक एंबुलेंस को अपनी ऑडी गाड़ी समझकर उसी से घर चला गया। इस हास्यपद मामले ने सभी को हैरान कर दिया है।

चेन्नई में एक शख्स अपनी महंगी गाड़ी ऑडी की बजाय एंबुलेंस से घर चला गया। मामले की जांत कर रही पुलिस ने हुआ यूं कि चेन्नई का एक बिजनेसमैन अपने घायल दोस्त को लेकर रात के करीब डेढ़ बजे अस्पताल पहुंचा। वो अपने ऑडी गाड़ी से अस्पताल आया था। अपने दोस्त को अस्पताल में छोड़ने के बाद वो घर लौटने के लिए बाहर आया। उसने अपनी गाड़ी एंबुलेंस के बगल में ही पार्क की थी।
जब वो पार्किंग में आया तो अपनी ऑडी को छोड़कर एंबुलेंस से घर चला गया। एंबुलेंस की चाबी गाड़ी में ही लगी हुई थी। पुलिस का कहना है कि शायद बिजनेसमैन ने शराब के नशे में एंबुलेंस को अपनी गाड़ी समझ ली। बिजनेसमैन को अपनी गलती का अंदाजा तब हुआ जब वो घर पहुंचकर उसके परिवारवालों ने उससे गाड़ी के बारे में पूछताछ की।
इसके बाद उसने अपने ड्राइवर को एंबुलेंस लेकर फौरन गाड़ी लाने के लिए भेजा। वहीं दूसरी तरफ, गायब एंबुलेंस को के बारे में अस्पताल ने पुलिस को सूचना दी। जिस वक्त अस्पताल में ड्राइवर पहुंचा, उसी वक्त पुलिस भी आई। ड्राइवर ने अस्पताल से अपने मालिक की हरकत के लिए माफी मांगी और एंबुलेंस के टूटे शीशे के लिए हर्जाना भी भरा।
ये भी पढ़ें: लेबर पेन में होने के बावजूद इस लड़की ने दी परीक्षा, सोशल मीडिया पर लोगों ने किया जज्बे को सलाम












Click it and Unblock the Notifications