तेलंगाना: मुनुगोड़े उपचुनाव में TRS को सपोर्ट करेगी CPI, बोली- कांग्रेस को वोट देने से BJP को होगा फायदा
लेफ्ट पार्टी सीपीआई और सीपीएम ने मुनुगोड़े उपचुनाव में टीआरएस उम्मीदवार को समर्थन देने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को समर्थन देने से भाजपा को फायदा होगा।
नलगोंडा, 20 अगस्त: लेफ्ट पार्टी सीपीआई और सीपीएम ने मुनुगोड़े उपचुनाव में टीआरएस उम्मीदवार को समर्थन देने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को समर्थन देने से भाजपा को फायदा होगा, क्योंकि काफी वोट कांग्रेस और भाजपा के बीच बंट जाएंगे।

मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने मुनुगोड़े में शनिवार को टीआरएस द्वारा आयोजित की जा रही जनसभा में सीपीआई तेलंगाना के राज्य सचिव चाडा वेंकट रेड्डी को भाग लेने के लिए इनवाइट किया है। जानकारी के मुताबिक, केसीआर के साथ जनसभा में चाडा पहुंचेंगे। वह जनसभा में आधिकारिक तौर पर टीआरएस को भाकपा के समर्थन की घोषणा करेंगे।
इस बीच, टीआरएस हैदराबाद से मुनुगोड़े तक 2,000 कार्यकर्ताओं के साथ एक विशाल रैली की योजना बना रही है। हैदराबाद-विजयवाड़ा हाईवे पर ट्रैफिक जाम की आशंका के चलते पुलिस अधिकारी दोपहर 1 से 5 बजे तक पाबंदियां लगा रहे हैं।
यह भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल उपचुनाव: भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी को चुनौती देंगे सीपीआई उम्मीदवार श्रीजीब विश्वास












Click it and Unblock the Notifications