CP Radhakrishnan: सीपी राधाकृष्णन किस जाति से रखते हैं ताल्लुक? कितने पढ़े-लिखे हैं?
CP Radhakrishnan caste and education: जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद 9 सितंबर 2025 (मंगलवार) को उपराष्ट्रपति चुनाव संपन्न हो चुका है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रतिनिधित्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की ओर से उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन चुनाव जीत चुके हैं। चुनाव जीतने के बाद सीपी राधाकृष्णन के तौर पर देश को 15 वें उपराष्ट्रपति मिल चुके हैं।
बता दें सीपी राधाकृष्णन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का करीबी माना जाता है और संघ पृष्ठभूमि के कारण उन्हें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का भी समर्थन प्राप्त है। सीपी राधाकृष्णन ने अपना राजनीतिक सफर आरएसएस और जनसंघ से शुरू किया।

सीपी राधाकृष्ण का उपराष्ट्रपति बनना तय क्यों माना जा रहा?
गौरतलब है एनडीए के पास निर्वाचक मंडल में पूर्ण बहुमत है, जिससे उसके उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित मानी जा रही है। कुल 781 सदस्यों वाले निर्वाचक मंडल में एनडीए को कम से कम 422 सदस्यों का समर्थन प्राप्त है।
आगामी तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के मद्देनजर, राधाकृष्णन की उम्मीदवारी से राज्य में भाजपा को राजनीतिक लाभ मिलने की संभावना है। हाल ही में भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई को पद से हटाया था, जिससे सियासी हलचल तेज हो गई। आइए जानते हैं सीपी राधाकृष्ण किस जाति से ताल्लुक रखते हैं और वो कितने पढ़े-लिखें हैं?
सीपी राधाकृष्णन का परिवार
20 अक्टूबर 1957 को तमिलनाडु के तिरुप्पुर में जन्में सीपी राधाकृष्णन के पिता का नाम सी. के. पोन्नुसामी और माता का नाम जानकी है। सीपी राधाकृष्णन की पत्नी का नाम सुमति है और दाेनों का एक पुत्र और एक पुत्री हैं।
सीपी राधाकृष्णन किस जाति से रखते हैं ताल्लुक?
20 अक्टूबर 1957 को तमिलनाडु के तिरुप्पुर के हिंदू परिवार में जन्में सीपी राधाकृष्णन कोंगु वेल्लार गाउंडर (Kongu Vellalar Gounder) समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। पश्चिमी तमिलनाडु में इस समुदाय का वर्चस्व हैं, इन्हें कोंगु नाडु के नाम से जाना जाता है। कोंगु वेल्लार तमिलनाडु के कोंगु क्षेत्र के वेल्लार समुदाय से संबंधित हैं और इन्हें क्षत्रिय के समान माना जाता था। इस समुदाय की कुछ उपजातियां ओबीसी कैटेगरी में भी आती हैं।
याद रहे पश्चिम तमिलाडु में भाजपा अन्य क्षेत्रों की अपेक्षा अधिक मजबूत है। इसी समुदाय से तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री ई प्लानीसवामी भी आते हैं। इस समुदाय को एडीएमके का वोट बैंक माना जाता है और इसी वोट बैंक पर कब्जा जमाने के लिए एडीएमके और भाजपा का गठबंधन टूटा था।
सीपी राधाकृष्णन कितने पढ़ें-लिखे हैं?
सीपी राधाकृष्णन ने 1978 में थूथुकुडी स्थित के वी.ओ चिदंबरम कॉलेज (मदुरै यूनिवर्सिटी से संबद्ध) से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में स्नातक (बीबीए) की डिग्री प्राप्त की है।
सीपी राधाकृष्णन टेबल टेनिस चैंपियन थे
सीपी राधाकृष्णन पढ़ाई में अव्वल होने के साथ-साथ खेलों में भी गहरी रुचि रखते थे। कॉलेज के दिनों में वे टेबल टेनिस चैंपियन थे और लंबी दूरी की दौड़ में भी सक्रिय रूप से भाग लेते थे। इसके अतिरिक्त, उन्हें क्रिकेट और वॉलीबॉल का भी शौक है। इसके अलावा योगा में भी राधाकृष्णन एक्सपर्ट हैं।












Click it and Unblock the Notifications