दिल्ली के इन अस्पतालों में आयोजित होगा Covid Vaccine का ड्राई रन, स्वास्थ्य मंत्री ने लिया तैयारियों का जायजा
नई दिल्ली। Dry Run in Delhi: देश की राजधानी दिल्ली में 2 जनवरी को कोरोना वायरस की वैक्सीन का ड्राई रन आयोजित किया जा रहा है। इस ड्राई रन का आयोजन दरियागंज पीएचसी, जीटीबी अस्पताल के अलावा एक निजी अस्पताल में भी होगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने शनिवार को होने जा रहे ड्राई रन की तैयारियों को लेकर दिल्ली सरकार के साथ समीक्षा बैठक की है। इस गतिविधि का आयोजन इसलिए किया जा रहा है, ताकि टीकाकरण अभियान शुरू होने से पहले ही अगर कहीं कोई कमी है, तो उसमें वक्त रहते सुधार किया जा सके।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कम से कम दो वैक्सीन्स ने ड्रग्स कंट्रोलर एंड एक्सपर्क्ट्स को मंजूरी के लिए आवेदन किया है। इनके डाटा का सक्रिय रूप से अध्ययन किया जा रहा है। इसके साथ ही स्वास्थ्य कर्मियों की एक लिस्ट भी तैयार की गई है, जिसे कोविड प्लैटफॉर्म्स पर अपलोड किया जाएगा। जैसे हम चुनावों के लिए तैयारी करते हैं, ठीक उसी तरह हमें सभी मेडिकल टीम को ट्रेनिंग देने की जरूरत है। राष्ट्रीय स्तर पर 2000 से अधिक मास्टर ट्रेनर्स की ट्रेनिंग के बाद राज्यों और जिला स्तर पर 17 जिलों में ट्रेनिंग अभी चल रही है। प्रक्रिया बिल्कुल वैसी ही है, जैसे चुनाव के समय बूथ स्टेशन की टीम को ट्रेनिंग दी जाती है।
देशभर में टीकाकरण को लेकर तैयारी की जा रही है। सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से 2 जनवरी को ड्राई रन आयोजित करने को कहा गया है। चार अन्य राज्यों में पहले ही ड्राई रन हो चुका है। नेशनल ड्रग्स रेगुलेटर की सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमिटी (एसईसी) शुक्रवार को सीरम इंस्टीट्यूट की एप्लीकेशन को लेकर फैसला लेगी, कि इसकी वैक्सीन को इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी देनी है या नहीं। इसके साथ ही भारत बायोटेक की वैक्सीन को लेकर भी फैसला लिया जाएगा।
ब्रेन सर्जरी के वक्त गीता श्लोक बोलती रही महिला, जान बची, डॉक्टर बोले- ऐसा यह पहला ऑपरेशन VIDEO












Click it and Unblock the Notifications