Covid 19 Case Updates: देश भर में कोरोना के मामले हुए 6,000 पार, केरल-बंगाल समेत इन राज्यों ने जारी किया अलर्ट
Covid 19 Case Updates: देश भर में कोविड के मामलों में एक बार फिर बढ़ोतरी देखी जा रही है। फिलहाल कोविड के एक्टिव केस 6 हजार से ज्यादा हो गए हैं। 9 जून को दोपहर 12 बजे तक के आंकड़ों में एक्टिव केस की संख्या 6491 तक पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में 358 मामले सामने आए हैं। हालांकि, राहत की बात यह है कि पिछले 24 घंटों में कोरोना की वजह से कोई मौत नहीं दर्ज की गई है। इस समय सबसे ज्यादा एक्टिव केस केरल में हैं। केरल में एक्टिव केस 1,957 तक पहुंच गए हैं। पश्चिम बंगाल में भी एक्टिव केस बढ़कर 747 पहुंच गया है।
Covid 19 Case Updates कई राज्यों ने जारी किया अलर्ट

यह भी पढ़ें: COVID-19 Cases 2025: तेजी से फैल रहा कोरोना, 6 हजार के पार हुई एक्टिव मरीजों की संख्या, केरल-दिल्ली टॉप पर!
राज्यवार यह है कोविड का हाल
केरल: केरल में कोविड के सबसे ज्यादा एक्टिव केस 1,957 हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 271 नए केस दर्ज किए गए हैं।
गुजरात: गुजरात में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या सोमवार को 980 तक पहुंच गई है।
पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल में एक्टिव केसों की संख्या 747 पहुंच गई है।
दिल्ली: दिल्ली में एक्टिव केसों की संख्या 728 पहुंच गई है। दिल्ली में पिछले एक दिन में 104 नए मामले दर्ज किए गए हैं।
यह भी पढ़ें: COVID-19 Cases 2025: दुनिया में कोरोना के कितने केस? मौतों में भारत के 2 राज्य अव्वल! दिल्ली-बिहार का क्या हाल
'कोरोना को लेकर डरने की नहीं जरूरत'
कोरोना के बढ़ते केस के बावजूद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और राज्य सरकारों ने लोगों से संयम बरतने की अपील की है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, रविवार को कोरोना की वजह से देश भर में 6 मौतें हुई हैं। जिन मरीजों की मौत हुई है वो सभी पहले से ही किसी न किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी अलर्ट में सभी नागरिकों को जरूरी एहतियात बरतने का सुझाव दिया है।












Click it and Unblock the Notifications