कोरोना से ठीक हुए मरीजों के लिए क्यों जरूरी है टूथब्रश बदलना, एक्सपर्ट ने किया खुलासा
कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले किसी भी मरीज को ठीक होने के बाद तुरंत अपना टूथब्रश बदलना चाहिए...
नई दिल्ली, 07 मई: देश के अलग-अलग राज्यों में कोरोना वायरस का संक्रमण काफी तेजी से फैल रहा है। शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन देशभर में कोरोना वायरस के 4 लाख से ज्यादा नए केस सामने आए और 3915 मरीजों की मौत हुई। वहीं, कोरोना वायरस को लेकर अब एक और डराने वाली खबर सामने आई है। दरअसल कुछ रिसर्च में यह पता चला है कि कोरोना वायरस से संक्रमित होकर ठीक हुआ शख्स फिर से संक्रमण का शिकार भी हो सकता है। ऐसे में विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले किसी भी मरीज को ठीक होने के बाद तुरंत अपना टूथब्रश बदलना चाहिए।

क्यों जरूरी है टूथब्रश बदलना?
दिल्ली के लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में डेंटल सर्जरी के एचओडी डॉ. प्रवेश मेहरा ने बताया, 'जो मरीज कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक हो रहे हैं, उन्हें रिकवरी के तुरंत बाद अपना टूथब्रश बदल देना चाहिए। ऐसा करने से कोई मरीज ना केवल दोबारा संक्रमित होने से बच सकता है, बल्कि मरीज के बाथरूम का इस्तेमाल कर रहे परिवार को बाकी लोग भी सुरक्षित रहेंगे।'

'लक्षण दिखने के 20 दिन बाद बदल दें अपना टूथब्रश'
वहीं, आकाश हेल्थकेयर सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की वरिष्ठ दंत विशेषज्ञ डॉक्टर भूमिका मदान ने इस बात पर सहमति जताते हुए कहा कि वो मौसमी फ्लू, खांसी या जुकाम के मरीजों को भी ठीक होने के बाद अपना टूथब्रश बदलने की सलाह देती हैं। डॉ. भूमिका मदान ने बताया, 'हम कोरोना वायरस से ठीक होने वाले मरीजों को सलाह दे रहे हैं कि कोविड के लक्षण दिखने के 20 दिन बाद वो अपना टूथब्रश बदल दें। इसकी वजह यह है कि टूथब्रश पर समय के साथ वायरस की मौजूदगी ऊपरी श्वसन तंत्र में संक्रमण का कारण बनती है।'

'माउथवॉश और बीटाडीन के गरारे करें'
डॉ. भूमिका मदान ने आगे बताया, 'संक्रमण की रोकथाम के लिए हम माउथवॉश और बीटाडीन के गरारे करने की सलाह देते हैं, ताकि मुंह के अंदर किसी वायरस या बैक्टीरिया की मौजूदगी का खतरा कम हो सके। अगर आपके पास माउथवॉश उपलब्ध नहीं है तो गर्म पानी में नमक डालकर गरारे करना भी काफी मददगार है। इसके अलावा सामान्य तौर पर मुंह की सुरक्षा के लिए दिन में दो बार ब्रश करना चाहिए।'

देश में लगातार तीसरे दिन 4 लाख से ज्यादा कोरोना केस
आपको बता दें कि देश में शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन कोरोना वायरस संक्रमण के 4 लाख से ज्यादा नए मामले सामने आए। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटों के भीतर अलग-अलग राज्यों में कोरोना वायरस के कुल 4,14,188 मरीज मिले हैं, जबकि 3,31,507 लोग ठीक होकर अपने घरों को लौटे हैं। वहीं, कहर बरपा रही कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि देश में संक्रमण की तीसरी लहर भी आ सकती है, जिसके लिए हमें अभी से तैयारी करनी होगी।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications