Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Coronavirus : केंद्र सरकार ने स्वास्थ्यकर्मियों के टीकाकरण के लिए नए रजिस्ट्रेशन पर लगाई रोक

नई दिल्‍ली। कोरोना के बढ़ते मामलों और वैक्‍सीनेशन में आ रही अनियमितताओं को देखते हुए केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य सचिव राजेश भूषण ने सभी राज्‍यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्‍वास्‍थ्‍य सचिवों को पत्र लिखकर स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स के टीकाकरण के लिए नए रजिस्ट्रेशन नहीं करने के निर्देश दिए हैं। आपको बता दें कि कुछ टीका केंद्रों पर इस तरह की शिकायत मिली है कि 45 साल से कम उम्र के लोगों का स्‍वास्‍थ्‍यकर्मी या फ्रंटलाइन वर्कर्स के नाम पर रजिस्‍ट्रेशन कर टीका लगवा रहे हैं। इस वजह से केंद्र की तरफ से यह कदम उठाया गया है।

Coronavirus : केंद्र सरकार ने स्वास्थ्यकर्मियों के टीकाकरण के लिए नए रजिस्ट्रेशन पर लगाई रोक

सबसे ज्‍यादा शिकायत दिल्‍ली के कुछ प्राइवेट वैक्‍सीनेशन सेंटर से आए थे। इसे देखते हुए केंद्र ने दिल्‍ली सरकार को भी पत्र लिखा है। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने बताया है कि दिल्‍ली के प्रधान सचिव (स्वास्थ्य) को संबोधित पत्र में अधिकारियों से उत्तर पूर्वी जिले में निजी टीकाकरण केंद्र के रूप में काम कर रहे विद्यासागर इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ, न्यूरो एंड अलाइड साइंसेज (विमहांस) को तत्काल कारण बताओ नोटिस भेजने को कहा गया है। इस सेंटर पर वैक्‍सीनेशन के तय नियम कानूनों का उल्‍लंघन किए जाने की बात सामने आई है।

राजेश भूषण की तरफ से भेजे गए पत्र में विमहांस को 48 घंटे के अंदर लिखित जवाब देने को कहा गया है। इसके अलावा अस्पताल पर जुर्माना लगाने और जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने पर उसे पैनल से हटाने जैसे कदम उठाने को भी कहा गया है। केंद्र सरकार ने 18 साल से अधिक उम्र के स्वास्थ्यकर्मी एवं फ्रंटलाइन वर्कर्स और 45 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को टीका लगवाने की अनुमति दी है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+