एक बार फिर टूटा कोरोना वायरस का रिकॉर्ड, एक दिन में मिले 77 हजार से ज्यादा केस
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) के नए मामलों में आए दिन रिकॉर्ड संख्या में वृद्धि हो रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में रिकॉर्ड 77,266 नए मामले सामने आए हैं और 1,057 मरीजों की मौत हुई है। देश में अब कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 33,87,501 हो गई है, जिसमें 7,42,023 सक्रिय मामले, 25,83,948 ठीक/ डिस्चार्ज / माइग्रेट मामले और 61,529 मौतें शामिल हैं। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, 27 अगस्त तक टेस्ट किए गए सैंपल की कुल संख्या 3,94,77,848 है, जिसमें 9,01,338 सैंपल का टेस्ट गुरुवार को किया गया है।
Recommended Video

कहां कितने मामले?
तेलंगाना में 2,932 नए कोविड-19 मामले, 1,580 रिकवरी और 11 मौतें दर्ज की गई हैं। राज्य में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,17,415 हो गई है, जिसमें 28,941 सक्रिय मामले, 87,675 रिकवरी और 799 मौतें शामिल हैं। मिजोरम में पिछले 24 घंटों में 29 नए मामले सामने आए हैं। कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1003 हो गई है, जिसमें 500 लोग ठीक हो चुके हैं। सक्रिय मामलों की संख्या 503 है। हिमाचल प्रदेश में 55 नए मामले दर्ज किए गए हैं, सक्रिय मामले और मौतें क्रमशः 1,418 और 31 हैं। हरियाणा में 1,293 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। राज्य में मामलों की कुल संख्या अब 59,298 है, जिसमें 9,962 सक्रिय मामले, 48,690 रिकवर मामले और 646 मौतें शामिल हैं।

पंजाब में कुल मामले 47 हजार से अधिक
पंजाब में 1,746 नए मामले सामने आने के बाद कुल मामले 47,836 हो गए हैं, जिसमें 15,608 सक्रिय मामले, 30,972 डिस्चार्ज और 1,256 मौतें शामिल हैं। उत्तराखंड में 728 नए कोविड-19 मामले दर्ज हुए हैं। राज्य में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या अब 17,277 है, जिसमें 5,215 सक्रिय मामले, 11,775 रिकवर और 228 मौतें शामिल हैं। महाराष्ट्र में 14,718 नए मामले और 355 मौतें दर्ज हुई हैं। पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 7,33,568 हो गई है, जिसमें 5,31,563 रिकवर और 23,444 मौतें शामिल हैं। इसके साथ ही यहां सक्रिय मामलों की कुल संख्या 1,78,234 है।

महाराष्ट्र में पुलिसकर्मी हो रहे संक्रमित
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में 106 और पुलिस कर्मियों का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है और 2 की मौत हुई है। कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 14,295 हो गई है, जिसमें 2,604 सक्रिय मामले,11,545 रिकवरी और 146 मौतें शामिल हैं। हिमाचल प्रदेश में कोविड-19 मामलों की कुल संख्या अब 5,410 है, जिसमें 1,453 सक्रिय मामले, 3,883 रिकवर मामले और 30 मौतें शामिल हैं।

दिल्ली में फिर बढ़े मामले
राजधानी दिल्ली में एक बार फिर कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। यहां बीते 24 घंटों में लगातार तीसरे दिन गुरुवार को 1840 नए मामले सामने आए हैं। ये अगस्त महीने में एक दिन के भीतर आए सबसे अधिक मामले हैं। अब राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले 1.67 लाख का आंकड़ा पार कर चुके हैं। इनमें से 4369 मरीजों की मौत हो गई है। वहीं बीते 24 घंटों में 22 मरीजों की मौत हुई है। यहां संक्रमण का पॉजिटिव रेट 8.73 फीसदी हो गया है। यहां जुलाई के आखिर में सक्रिय मामले 10 हजार से कम थे, जो अब 13,208 हो गए हैं। राजस्थान में 633 नए मामले सामने आए हैं और 6 मौतें हुई हैं। कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 75,303 हो गई है जिसमें 14,646 सक्रिय मामले और 998 मौतें शामिल हैं।

एमपी में 1317 नए केस आए
मध्य प्रदेश में एक दिन के भीतर 1317 नए मामले दर्ज होने के बाद इनकी संख्या बढ़कर 58,181 हो गई है। राज्य में गुरुवार को 24 लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 1306 हो गई है। बिहार में कोविड-19 के 1,860 नए मामले मिले हैं। जिसके बाद संक्रमण के मामलों की संख्या 1,28,850 हो गई है।
दिल्ली में एक बार फिर बढ़ा कोरोना वायरस का खतरा, 24 घंटों के भीतर 1,840 नए केस आए












Click it and Unblock the Notifications