देश में 20 मई तक अपने पीक पर पहुंच जाएगी कोरोना की दूसरी लहर: रिपोर्ट

देश में 20 मई तक अपने पीक पर पहुंच जाएगी कोरोना की दूसरी लहर: SBI Research

नई दिल्ली, 30 अप्रैल: देश में जारी कोरोना वायरस संक्रमण अभी और बढ़ेगा। एसबीआई रिसर्च की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में कोरोना की ये दूसरी लहर मध्य मई तक बढेगी। कोरोना की ये दूसरी लहर अब से 20 दिन बाद यानी 20 मई के करीब अपने पीक पर होगी। रिपोर्ट कहती है कि तब तक देश में कोरोना के एक्टिव मामले 36 लाख का आंकड़ा पार कर जाएंगे।

Coronavirus second wave peak in india in 20 may says SBI Research

एसबीआई रिसर्च की रिपोर्ट में कहा गया है कि दूसरे देशों के अनुभवों के आधार पर भारत में कोरोना की दूसरी लहर तब पीक पर होगी जब रिकवरी रेट 77.8 फीसदी होगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि कई राज्यों में कोरोना की दूसरी लहर उसी दौरान पीक पर होगी जब यह पूरे देश में चरम पर पहुंचेगी। रिपोर्ट में उम्मीद जताई गई है कि इसका सबसे बुरा दौर मई के तीसरे हफ्ते में खत्म हो चुका होगा। रिपोर्ट में वित्तवर्ष 2022 के लिए जीडीपी की वृद्धि दर के अनुमान को भी संशोधित कर 10.4 फीसदी कर दिया गया है।

स्टेज पर अपनी कहानी देख रो पड़े सोनू सूद, लॉकडाउन में कंटेस्टेंट के पूरे गांव को राशन देने का किया वादा

देश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना मामले

देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। दुनिया में सबसे ज्यादा मामले इस समय भारत में आ रहे हैं। शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी है कि पिछले 24 घंटों में कोरोना के 386,452 नए केस आए हैं और 3498 मरीजों की मौत हुई है। देश में एक्टिव केस 31 लाख से ज्यादा गए हैं। वहीं दो लाख से ज्यादा मौतें देश में कोरोना से हुई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+