स्टेज पर अपनी कहानी देख रो पड़े सोनू सूद, लॉकडाउन में कंटेस्टेंट के पूरे गांव को राशन देने का किया वादा

स्टेज पर अपनी कहानी देख रो पड़े सोनू सूद, लॉकडाउन में कंटेस्टेंट के पूरे गांव को राशन देने का किया वादा

मुंबई, 30 अप्रैल: कोरोना संकट के बाद से लगातार लोगों की मदद करने को लेकर चर्चा में रहने वाले एक्टर सोनू सूद टीवी पर डांस शो 'डांस दीवाने 3' में जज के तौर पर नजर आएंगे। इस शो में भी सोनू सूद एक प्रतिभागी के लिए मददगार बनकर सामने आए। सोनू सूद ने शो के एक प्रतिभागी के पूरे गांव को लॉकडाउन के दौरान राशन पहुंचाने का ऐलान किया है। इस प्रतिभागी ने स्टेज पर सोनू को उनके काम के लिए सलाम करते हुए गरीबी की बात बताई तो सोनू ने पूरे गांव के लिए राशन का वादा उनसे किया।

अपनी कहानी देख रोए सोनू

अपनी कहानी देख रोए सोनू

शो के प्रसारण से पहले डांस दीवाने 3 के शो की एक वीडियो सामने आई है। इसमें शो का एक कंटेस्टेंट अपनी परफॉर्मेंस के जरिए कोरोना के खिलाफ जंग में विशेष योगदान के लिए सोनू सूद को धन्यवाद दे रहा है। किस तरह से लॉकडाउन के दौरान लोग परेशान थे और सोनू ने उनकी मदद की, जब ये स्टेज पर प्रतिभागी ने अपने डांस के जरिए दिखाया और सोनू को उनके काम के लिए सलाम किया तो सोनू की आंखों से आंसू नहीं रुके।

प्रतिभागी के गांव को देंगे राशन

प्रतिभागी ने अपने डांस के बाद सोनू सूद का धन्यवाद करते हुए कहा कि उसकी बस्ती के लोग मजदूरी करते हैं और लॉकडाउन में काफी परेशानी होती है। इस पर सोनू ने कहा कि जबतक लॉकडाउन है, उनके पूरे गांव को राशन वो पहुंचाएंगे। इस पर प्रतिभागी और उनकी मां भी भावुक हो गईं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

नोरा के साथ नजर आएंगे सोनू

नोरा के साथ नजर आएंगे सोनू

सोनू सूद ने डांस शो 'डांस दीवाने 3' में माधुरी दीक्षित की जगह ली है। नोरा फतेही के साथ सोनू सूद अब इस शो को जज कर रहे हैं। शो में हर्ष लिंबाचिया, जज तुषार कालिया, धर्मेश भावुक भी नजर आएंगे। महाराष्ट्र में लॉकडाउन के चलते इस शो की शूटिंग इन दिनों बेंगलुरू में चल रही है। मेकर्स ने इस वीकेंड आने वाले एपिसोड का प्रोमो रिलीज कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+