Coronavirus ने फिर पकड़ी रफ्तार, 5335 नए केस के साथ चार दिन में 40 की मौत

कोरोना वायरस ने एक बार फिर संक्रमण की रफ्तार पकड़ ली है। 24 घंटे में ये आंकड़ा 5 हजार के पार हो गया, जबकि मरने वालों की संख्या 40 बताई जा रही हैं।

corona cases in india

कोरोना वायरस के कारण एक बार फिर देश की स्थिति गंभीर होती जा रही है। 24 घंटों के आंकड़ों की अगर बात करें तो देश भर 5335 नए केस मिले हैं। साथ ही देश में कुल एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 25,587 हो गई है। जबकि, 4 दिनों में मरने वालों की संख्या 40 हो गई है।

इसके साथ ही कोरोना से मरने वालों की संख्या में भी काफी ईजाफा हुआ है। अगर पिछले 24 घंटों में 15 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। इसको लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों को अलर्ट जारी कर रखा है। वहीं, देश में संक्रमण दर 3.38 फीसदी रिकॉर्ड की गई है, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 2.79 फीसदी दर्ज की गई।

साथ ही कोरोना के साथ ही कोविड से मिलते जुलते लक्षण वाले रोगियों की संख्या में तेजी से ईजाफा होने के कारण चिकित्सकों को समस्या हो रही है। साथ ही कोरोना और आम रोगी में पहचान में दिक्कत आ रही है।

वहीं, देश के अलग अलग राज्यों में कोरोना (Coronavirus) के मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने सतर्कता बरतते हुए अलर्ट जारी कर रखा है। साथ ही कोविड जांच के दायरे को बढाने के साथ सावधानी बरतने के निर्देश भी जारी कर दिए हैं।

कोरोना के इस मामले को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया (Mansukh Mandaviya) ने अपने बयान में बता चुके हैं कि कोरोना के मामलों में हमे सतर्क रहने की जरूरत है। इस समय देश में चल रहे ओमिक्रॉन के नए सब वेरिएंट से घबराने की जरूरत नहीं है। हालांकि, स्वास्थ्य मंत्रालय स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

अगर कोरोना को लेकर स्वास्थ्य महकमें की तैयारियों की बात करें तो देश में लगभग 220.66 करोड़ कोविड की डोज लगाई जा चुकी हैं। इसके साथ ही हेल्थ मिनिस्ट्री ने राज्यों को सतर्कता बनाए रखने की बात कही है।

ये भी पढ़ें: Corona Cases: कोरोना के बढ़ने से ज्यादा चिंताजनक है जनता का लापरवाह होना

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+