कोरोना संकट: जर्मनी से आएंगे 23 मोबाइल ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट, वायुसेना करेगी एयरलिफ्ट

नई दिल्ली, 23 अप्रैल: कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच देश के अस्पतालों को ऑक्सीजन की काफी कमी का सामना करना पड़ा रहा है। ऐसे में भारत सरकार ने जर्मनी से ऑक्सीजन के आयात का फैसला लिया है। रक्षा मंत्रालय की ओर से बताया गया है कि भारतीय वायुसेना जर्मनी से 23 मोबाइल ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट एयरलिप्ट करेगी। इन 23 मोबाइल ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट्स को सेना के अस्पताल में लगाया जाएगा। जहां से कोविड अस्पतालों में ऑक्सीजन की सप्लाई की जाएगी।

Recommended Video

    Coronavirus के खिलाफ जंग में उतरी Air Force, Airlift कर पहुंचाए जा रहे Oxygen | वनइंडिया हिंदी
    Coronavirus Government airlift 23 mobile oxygen generating plants from Germany

    रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता भारत भूषण बाबू ने शुक्रवार को बताया है कि प्रत्येक मोबाइल प्लांट की क्षमता 40 लीटर ऑक्सीजन प्रति मिनट और 2400 लीटर ऑक्सीजन प्रति घंटा उत्पादन करने की है। इन प्लांट की स्थापना कोविड-19 के मरीजों का इलाज करने वाले आर्म्ड फोर्स मेडिकल सर्विस के अस्पतालों में की जाएगी, जिससे ऑक्सीजन की कमी को पूरा करने में मदद मिलेगी। इन ऑक्सीजन प्लांट के हफ्ते में भारत पहुंचने की उम्मीद है।

    देश में भी ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए वायुसेना ने मोर्चा संभाल लिया है। एयरफोर्स ऑक्सीजन कंटेनर्स को एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचा रही है ताकि कम समय में अस्पतालों पर ऑक्सीजन पहुंच सके। वायुसेना की ओर से ऑक्सीजन की सप्लाई को पूरा करने के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों में ऑपरेशन शुरू किए गए हैं।

    पीएम की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में भी ऑक्सीजन रही मुद्दा

    देश में कोरोना महामारी और ऑक्सीजन संकट को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की है। बैठक में ऑक्सीजन सप्लाई को लेकर आ रही दिक्कत और कोरोना में काम आने वाली दवाओं की कमी को लेकर विशेष तौर पर बात हुई। पीएम मोदी ने इस दौरान बताया कि ऑक्सीजन पहुंचने में देरी ना हो, इसके लिए सभी मुमकिन कोशिशें की जा रही हैं। वायुसेना को इस काम के लिए उतार दिया गया है। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में प्रधानमंत्री ने कहा, केंद्र सरकार ऑक्सीजन टैंकरों को रास्तों में कम समय लगे, इसके लिए सभी विकल्पों पर काम कर रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+