इन्फोसिस कंपनी में कोरोना वायरस का खौफ, बेंगलुरु की एक बिल्डिंग को कराया गया खाली
बेंगलुरु। कोरोना वायरस के खौफ से दुनिया के कई देशों में आपातकाल घोषित कर दिया गया है। भारत में भी हालात ठीक नहीं है यहां लगातार संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। वायरस से बचाव के चलते कई ऑफिसों में छुट्टी कर दी गई है या कर्मचारियों को घर से काम करने का आदेश दिया गया है। वहीं बेंगलुरु की एक आईटी कंपनी इन्फोसिस में कई कर्मचारियों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की संदेह के चलते हड़कंप मच गया है। सुरक्षा के मद्देनजर कंपनी के बेंगलुरु स्थित बिल्डिंग को खाली करा दिया गया है।

इस बात की पुष्टि खुद बेंगलुरु के आईटी प्रमुख गुरुराज देशपांडे ने की है। उन्होंने एक ई-मेल के जरिए बताया कि कोरोना वायरस से निपटने के लिए की गई तैयारी को सुनिश्चित करने के लिए यह फैसला लिया गया है। उन्होंने बताया कि हमें जानकारी मिली थी कि कंपनी के टीम के एक सदस्य को कोरोना वायरस का संदिग्ध है जिसके बाद हमने फिलहाल सिर्फ एआईपीएम भवन को एहतियात के तौर पर खाली कराया है।
बेंगलुरु में Google का कर्मचारी
कर्नाटक के बेंगलुरु में कोरोना वायरस का एक और पॉजिटिव केस शुक्रवार को सामने आया था। ये शख्स गूगल का कर्मचारी है और बेंगलुरु स्थित ऑफिस में काम करता है। गूगल ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि बेंगलुरु ऑफिस में एक कर्मचारी का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है, उसके बाद से ही उसे अलग रखा गया है। इसके बाद गूगल ने बेंगलुरु स्थित ऑफिस में काम करने वाले कर्मचारियों को घर से काम करने की छूट दे दी है। कंपनी ये कदम कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए उठाया है। गूगल की तरफ से कहा गया है कि एहतियातन सभी कदम उठाए जा रहे हैं और डॉक्टरों की सलाह ली जा रही है।
यह भी पढ़ें: Covid-19: कोरोना वायरस को लेकर दक्षिण कोरिया से आई अच्छी खबर












Click it and Unblock the Notifications