Covid-19: कोरोना वायरस को लेकर दक्षिण कोरिया से आई अच्छी खबर

सियोल। दुनियाभर के 110 से अधिक देशों में फैल चुके खतरनाक कोरोना वायरस ने चीन में अकेले 3100 से अधिक लोगों की जान ली है जबकि इटली में पिछले 24 घंटे में 250 लोगों की जान गई है। इटली में अबतक कोरोना वायरस से 1266 लोगों की मौत हुई है। यहां पर इस बीमारी से 17,660 लोग पीड़ित हैं। वहीं, दक्षिण कोरिया में भी कोरोना वायरस ने 72 लोगों की जान ले ली है। हालांकि, इस बीच दक्षिण कोरिया से कोरोना वायरस से जुड़ी राहत की खबर भी आ रही है।

Coronavirus: South Korea reports more recoveries than new cases for first time since january

दक्षिण कोरिया में 20 जनवरी को कोरोना वायरस का पहला पॉजिटिव केस सामने आया था। जबकि दक्षिण कोरिया में जनवरी में सामने आए मामले के बाद पहली बार शुक्रवार को नए केस की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या अधिक दर्ज की गई। कोरोना वायरस के नए मामलों में गिरावट ने ये उम्मीद जरूर जताई है कि चीन के बाहर एशिया की सबसे बड़ी महामारी की रफ्तार कम हो सकती है।

कोरिया सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (KCDC) ने शुक्रवार को 110 नए कोरोना वायरस केस की पुष्टि की थी, जबकि ये आंकड़ा एक दिन पहले एक दिन पहले 114 था। दक्षिण कोरिया में अबतक 7,979 केस सामने आए हैं। केसीडीसी ने कहा कि शुक्रवार की देर शाम तक मरने वालों की संख्या बढ़कर (5 मौतों के बाद) 72 हो गई। इसके विपरीत, 177 मरीजों को अस्पताल डिस्चार्ज किया गया, जहां उन्हें इलाज के लिए आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था।

20 जनवरी के बाद ये पहली बार है जब दक्षिण कोरिया में रोजाना सामने आ रहे नए मामलों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या अधिक रही है। भारत में भी कोरोना वायरस के मामलों में इजाफा हुआ है। भारत में कोरोना वायरस के अब तक 83 पॉजिटिव केस सामने आए हैं, जिनमें 2 लोगों की मौत हो गई है। कोरोना वायरस के कारण एक मौत कर्नाटक में जबकि दूसरी मौत दिल्ली में हुई है। इसके अलावा 10 मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+