देश में 24 घंटों के भीतर कोविड-19 के 57982 नए केस आए, 941 मरीजों की हुई मौत
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी का कहर जारी है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 57,982 नए मामले सामने आए हैं और 941 मरीजों की मौत हुई है। देश में कोविड-19 के पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 26,47,664 है, जिसमें 6,76,900 सक्रिय मामले, 19,19,843 डिस्चार्ज/विस्थापित मामले और 50,921 मौतें शामिल हैं। वहीं भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) का कहना है कि 16 अगस्त तक कोरोना वायरस के लिए कुल 3,00,41,400 टेस्ट किए गए हैं, जिनमें से 7,31,697 टेस्ट रविवार को किए गए हैं।
Recommended Video

कहां कितने मामले?
पश्चिम बंगाल में 3,066 नए पॉजिटिव मामले, 2,935 डिस्चार्ज और 51 मौतें दर्ज की गई हैं। अब यहां मामलों की कुल संख्या बढ़कर 1,16,498 हो गई है, जिनमें 86,771 डिस्चार्ज, 27,299 सक्रिय मामले और 2,428 मौतें शामिल हैं। राजस्थान में 1,317 नए कोविड-19 मामले और 14 मौतें दर्ज की गई हैं। अब 13,816 सक्रिय मामलों, 46,604 रिकवरी और 876 मौतों सहित मामलों की कुल संख्या 61,296 हो गई है। गोवा में एक दिन में 300 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जिससे कुल मामलों की संख्या 11,693 हो गई है, जिनमें 3,760 सक्रिय मामले, 7,775 रिकवरी और 104 मौतें शामिल हैं।

हरियाणा में 743 नए केस आए
हरियाणा में 743 नए मामले, 662 रिकवरी और 10 मौतें दर्ज की गई हैं। राज्य में कुल मामलों की संख्या 47,153 है, जिसमें 7,014 सक्रिय मामले, 39,601 रिकवर मामले और 538 मौतें शामिल हैं। कर्नाटक में 7040 नए मामले, 6680 डिस्चार्ज और 124 मौतें दर्ज की गई हैं। 81512 सक्रिय मामलों, 141491 डिस्चार्ज और 3947 मौतों सहित कुल मामलों की संख्या बढ़कर 2,26,966 हो गई है। उत्तराखंड में 235 नए मामले दर्ज किए गए हैं, अब कुल मामलों की संख्या 12175 हो गई है और मरने वालों का आंकड़ा 152 है। महाराष्ट्र में 11,111 नए मामले, 8,837 डिस्चार्ज और 288 मौतें दर्ज की गई हैं। यहां 1,95,395 सक्रिय मामलों, 4,17,123 डिस्चार्ज और 20,037 मौतों सहित मामलों की कुल संख्या अब 5,95,865 है। वहीं मुंबई के धारावी इलाके में 5 नए मामले सामने आए हैं, इलाके में मामलों की कुल संख्या 2668 हो गई है।

पंजाब में कुल मामले 31206 हुए
पंजाब में 1165 नए पॉजिटिव मामले, 568 डिस्चार्ज और 41 मौतें दर्ज की गई हैं। अब कुल मामलों की संख्या 31206 है, जिनमें 10963 सक्रिय मामले, 19431 डिस्चार्ज और 812 मौतें शामिल हैं। मणिपुर में पिछले 24 घंटों में 179 नए मामले,194 रिकवर मामले और 3 मौतें दर्ज की गई हैं। अब कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,569 हो गई है, जिनमें 1,921 सक्रिय मामले, 2,632 रिकवर मामले और 16 मौतें शामिल हैं। चंडीगढ़ में 93 नए मामले और 1 मौत दर्ज की गई है। केंद्र शासित प्रदेश में अब मामलों की कुल संख्या 2102 है, जिसमें 934 सक्रिय मामले, 1137 रिकवर मामले और 29 मौतें शामिल हैं। आंध्र प्रदेश में 8,012 नए मामले, 10,117 रिकवर मामले और 88 मौतें दर्ज की गई हैं। राज्य में कुल मामले अब 2,89,829 हो गए हैं, जिनमें 85,945 सक्रिय मामले, 2,01,234 रिकवरी और 2,650 मौतें शामिल हैं।

दिल्ली में एक दिन में 652 नए केस आए
दिल्ली में 652 नए कोविड-19 पॉजिटिव मामले, 1310 डिस्चार्ज और 8 मौतें दर्ज की गई हैं। अब कुल मामलों की संख्या 152580 है। जिसमें 137561 रिकवर मामले, 10823 सक्रिय मामले और 4196 मौतें शामिल हैं। तमिलनाडु में 5,950 नए मामले, 6,019 डिस्चार्ज और 125 मौतें दर्ज की गई हैं। अब 54,019 सक्रिय मामले, 2,78,270 डिस्चार्ज और 5,766 मौतों सहित कुल मामलों की संख्या बढ़कर 3,38,055 हो गई है। हिमाचल प्रदेश में 6 नए मामले सामने आए हैं, जिससे कुल मामलों की संख्या 4,057 हो गई है। राज्य में अब तक कुल 1,358 सक्रिय मामले, 2,640 रिकवर मामले और 17 मौतें हुई हैं।
UP में कोरोना का कहर: दो कैबिनेट मंत्रियों के बाद क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर की मौत












Click it and Unblock the Notifications