Coronavirus: कनिका कपूर विवाद के बीच पीएम मोदी ने इन गायकों के ट्वीट को किया रीट्वीट, कही ये बात
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 200 को पार कर गई है। खुद प्रधानमंत्री ने राष्ट्र के नाम संबोधन करके लोगों सो हर संभव एहतियात बरतने को कहा है। लेकिन इस बीच बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद हड़कंप मच गया है। दरअसल लखनऊ में आयोजित एक बड़ी पार्टी में कनिका कपूर ने शिरकत की थी, जिसमे कई दिग्गज नेता भी शामिल हुए थे। ऐसे में इन तमाम लोगों पर संक्रमण का खतरा मंडरा रहा है। इस बीच पीएम मोदी ने बॉलीवुड के गायकों के कोरोना को लेकर जागरुकता के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए खास संदेश दिया है।

पीएम मोदी ने किया ट्वीट
पीएम मोदी ने पॉप सिंगर गुरू रंधावा और बादशाह के ट्वीट को रीट्वीट करत हुए लिखा, नहीं, ये लोग पार्टी में शामिल होने के लिए नहीं कह रहे हैं। ये लोग आपको कुछ अलग संदेश दे रहे हैं। दरअसल पीएम मोदी ने गुरुवार को राष्ट्र के नाम संबोधन करके रविवार को जनता कर्फ्यू का आह्वाहन किया है। जिसका समाज के अलग-अलग वर्ग के लोग समर्थन कर रहे हैं। खेल जगत, बॉलीवुड, उद्योग जगत के लोग लोगों को ट्वीट करके कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने की अपील कर रहे हैं और लोगों से तमाम दिशा निर्देशों का पालन करने की अपील कर रहे हैं। पीएम मोदी इन तमाम लोगों के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए इनकी सराहना की है।

दिग्गज शामिल हुए पार्टी में
गौरतलब है कि कनिका कपूर 9 मार्च को मुंबई पहुंची थी, जिसके बाद वह लखनऊ पहुंची और यहां पर उन्होंने कई पार्टियों में शिरकत की। इन पार्टियों के दौरान तकरीबन 300-400 लोगों ने शिरकत की। जिसके बाद इन तमाम लोगों पर कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा मंडरा रहा है। इस पार्टी में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, भाजपा सांसद दुष्यंत सिंह, उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, जितिन प्रसाद, आदेश सेठ सहित कई अन्य नेता और गणमान्य शामिल थे। कनिका का सैंपल पॉजिटिव आने के बाद उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने खुद को आइसोलेशन में रखा है।

पिता ने बताया सच
कनिका कपूर के पिता राजीव कपूर ने कहा कि कनिका लंदन से वापस आने के बाद 3-4 पार्टी में गई थी, जिसमे तकरीबन 300-400 लोगों ने शिरकत की थी। कनिका के पिता ने कहा कि उनके पूरे परिवार का टेस्ट होगा। बता दें कि कनिका के परिवार में कुल 6 लोग हैं और सभी का टेस्ट होगा। परिवार के संपर्क में जो भी आया है उनसे भी कनिका के परिवार ने अपील की है कि वह अपना टेस्ट करा लें। वहीं प्रशासन की ओर से कहा गया है कि कनिका के पिता, मां, दादी और घर में काम करने वाले घर पर ही रहें, प्रशासन यहां पर उनके घर और बिल्डिंग को सैनिटाइज कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications