रिकवरी के मुकाबले कोरोना से संक्रमित होने की दर काफी अधिक- डॉ. हर्षवर्धन

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने शनिवार को कहा कि कोरोना वायरस के दैनिक नए मामलों और दैनिक रूप से इस संक्रमण से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में भारी अंतर देखा जा रहा है।

नई दिल्ली, 18 अप्रैल। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने शनिवार को कहा कि कोरोना वायरस के दैनिक नए मामलों और दैनिक रूप से इस संक्रमण से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में भारी अंतर देखा जा रहा है। कोविड से ठीक होने वाले मरीजों की दैनिक संख्या दैनिक रूप से इससे संक्रमित होने वाले मरीजों की संख्या से बेहद कम है।

 Harsh Vardhan

इससे यह पता चलता है कि कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है और बहुत तेजी से फैल रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना के दैनिक सक्रिय मामलों में खतरनाक वृद्धि हुई है जो वर्तमान में 16,79,000 है जबकि इससे होने वाली मौतों की संख्या में 10.2% की वृद्धि देखने को मिली है।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: 24 घंटे में Covid 19 के 2 लाख 61 हजार से ज्यादा केस | वनइंडिया हिंदी

    11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में ऑक्सीजन की उपलब्धता, वेंटिलेटर्स, श्रमशक्ति, दवाइयों और बेडों की उपलब्धता की स्थिति पर एक एक बैठक के दौरान उन्होंने ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि भारत में कोरोना के नए मामलों में 7.6% की वृद्धि हुई है, जोकि जून 2020 में भारत में कोरोना के केसों में हुई वृद्धि 5.5% से 1.3 गुना ज्यादा है।

    यह भी पढ़ें: हवा से कोरोना वायरस फैलने को लेकर डरने की जरूरत नहीं, डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ध्यान

    उन्होंने आगे कहा कि केंद्र सरकार कोरोना से बुरी तरह प्रभावित 6 राज्यों में 6,303 वेंटिलेटर्स पहुंचाएगी। इन राज्यों में महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, झारखंड, गुजरात, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ शामिल हैं। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस को लेकर तैयारियों के लिए एक समीक्षा बैठक की, जिसमें शामिल अधिकारियों ने बताया कि केंद्र सरकार 1 लाख ऑक्सीजन सिलेंडरों की खरीद कर रही है, जल्द ही इन सिलेंडरों की आपूर्ति विभिन्न राज्यों को की जाएगी। मीटिंग के दौरान पीएम मोदी ने सभी अधिकारियों को बेडों की कमी को पूरा करने और कोरोना की स्थिति से निपटने के लिए सभी जरूरी उपायों को करने के निर्देश दिये।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+