कोरोना संकट: दिल्ली में बिना परीक्षा दिए ही पास किए जाएंगे 8वीं तक के छात्र!
नई दिल्ली। कोरोना वायरस संक्रमण के चलते दिल्ली समेत पूरे देश में घोषित लॉकडाउन के मद्देनजर दिल्ली सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए कहा है कि अब नर्सरी से लेकर आठवीं कक्षा तक के सभी छात्रों को बिना परीक्षा आगे की कक्षाओं में प्रमोट कर दिया जाएगा।

Recommended Video
गौरतलब है दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने सोमवार को एक संयुक्त प्रेस वार्ता में इसकी घोषणा की है। दिल्ली सरकार में शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा है कि दिल्ली के नर्सरी से लेकर आठवीं तक के सभी सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को बिना परीक्षा के ही पास किया जाएगा।

हालांकि लॉकडाउन के चलते दिल्ली ही नहीं कई राज्यों ने आठवीं तक के विद्यार्थियों को बिना परीक्षा के ही अगली कक्षा में प्रमोट करने की घोषणा की थी और सोमवार को दिल्ली सरकार ने भी इसकी घोषणा कर दी है।

मालूम हो, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना संक्रमण के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए गत 25 मार्च आधी रात को पूरे देश में 21 दिन की लॉकडाउन की घोषणा की थी। चूंकि लॉकडाउन 14 अप्रैल को खत्म होगा इसलिए लॉकडाउन की वजह से पहले स्कूलों की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई थी।
यह भी पढ़ें-COVID-19: यहां मरीजों की सेवा और चिकित्सकों की सुरक्षा में तैनात किए जाएंगे रोबोट!












Click it and Unblock the Notifications