सावधान! बुजुर्ग ही नहीं, 18 से 49 आयु वर्ग वाले भी हो रहे हैं कोरोना वायरस के शिकार!

सैन फ्रांसिसको। कोरोना संक्रमित पॉजिटिव केस को लेकर अमेरिकी राज्य कैलीफोर्निया से आई यह खबर उन लोगों के लिए बेहद चिंताजनक हो सकती है, जो अब तक इस मुगालते में थे कि कोरोना वायरस के शिकार सिर्फ बुजुर्ग हो सकते हैं। जी हां, यह पूरा सच नहीं है, क्योंकि कैलीफोर्निया के गर्वनर गेविन न्यूसोम के ताजे खुलासे के मुताबिक कैलीफोर्निया में परीक्षण के बाद पॉजिटिव पाए गए आधे मरीजों की उम्र 18 से 49 के बीच की पाई गई है।

corona

कैलीफोर्नियाई गर्वनर न्यूजोम ने मंगलवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में इसका खुलासा करते हुए बताया कि युवा आयु वर्ग के लोग भी कोरोना वायरस से प्रभावित हो सकते हैं। यहां तक कि कैलिफोर्निया राज्य में हुए परीक्षण में बुजुर्गों की तुलना में युवा लोगों में कोरोना के पॉजिटिव केस अधिक मिल रहे हैं।

corona

गौरतलब है यह खुलासा तब हुआ जब परीक्षण में कोरोना वायरस पॉजिटिव पाई एक किशोरी की लॉस एंजिल्स काउंटी में मौत हो गई। कैलीफोर्निया में अब तक कोरोना वायरस संक्रमित कुल 2,102 लोगों का परीक्षण किया गया है। राज्य में कोरोना संक्रमण के तेजी फैलने के चलते ही जल्द ही कैलीफोर्निया में लॉकडाउन की घोषणा करनी पड़ गई थी।

corona

कैलीफोर्निया गर्वनर के मुताबिक यह बीमारी हर किसी को प्रभावित करती है, चाहे वह बुजुर्ग हो, अधेड़ हो अथवा। लॉस एंजिल्स काउंटी में कोरोना पॉजिटिव किशोरी की मौत इसका बड़ा उदाहरण हैं। उन्होंने कहा कि इसे गंभीरता से लेना चाहिए, क्योंकि यह उन सभी के लिए एक चेतावनी है, जो अभी तक यह मानकर लापरवाह हैं कि यह सिर्फ 60 वर्ष से बड़ी आयु वर्ग को शिकार बनाती है।

corona

उल्लेखनीय है कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते के चलते कैलीफोर्निया राज्य में लॉकडाउन है, जहां अब तक कुल 40 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। कैलिफोर्निया के सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग के उन सभी कोरोना संक्रमित पॉजिटिव मामलों की पुष्टि की है, जिनकी उम्र 17 से 65 के बीच की है।

corona

कैलीफोर्निया राज्य में पाए गए कोरोना पॉजिटिव केस में 28 मामले 0-17 आयु वर्ग के हैं, 970 केस 18-49 आयु वर्ग के हैं, 493 केस 50-64 आयु वर्ग के हैं, 449 केस 65 से अधिक आयु वर्ग के हैं और 162 पॉजिटिव केस ऐसे सामने आए हैं, जिनकी उम्र का पता नहीं लगाया जा सका है।

हालांकि अभी तक यही माना जा रहा था कि कोरोना वायरस के न्यून प्रतिरोधक क्षमता वाले लोगों पर अधिक शिकार होते हैं। यह सबसे बुजुर्ग आबादी वाला देश इटली में हुई सर्वाधिक मौत के आधार पर कहा जा सकता है। भारत में भी अब तक कोरोना संक्रमण से हुए 11 लोगों की औसत उम्र 60 के आसपास ही रही है, लेकिन कैलीफोर्निया के गर्वनर का खुलासा युवाओं के हाथ-पांव फुलाने के लिए काफी हैं।

यह भी पढ़ें-हेल्थकेयर में इटली नंबर 2, भारत टॉप 100 में भी नहीं? कोरोना से सुरक्षा है भारत का एकमात्र हथियार!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+