यहां कोरोना संक्रमित मरीजों की सेवा और चिकित्सकों की सुरक्षा में तैनात किए जाएंगे रोबोट्स!
बेंगलुरू। जयपुर एसएमएस हॉस्पिटल के बाद दक्षिणी राज्य तमिलनाडु में जल्द ही ऐसे रोबोट्स सरकारी अस्पतालों में मरीजों की सेवा और चिकित्सकों की सुरक्षा में तैनात हुआ देखा जा सकता है, जो कोरोना वायरस के संक्रमण से पीड़ित मरीजों की देखभाल और चिकित्सकों को संक्रमण से सुरक्षा प्रदान करेंगे।

गौरतलब है जयपुर में स्थित एसएमएस हॉस्पिटल में तैनात एक ह्यमनॉइड रोबोट सोना को कोरोना संक्रमण से चिकित्सकों को बचाने के लिए आइसोलेशन वार्ड में तैनात किया गया है। सोना रोबोट आइसोलेशन वार्ड में कोरोना संक्रमित मरीजों को दवा देती हैं और उनका देखभाल भी कर रही है।

कुछ ऐसा ही नज़ारा जल्द तमिलनाडु में सरकारी चिकित्सा केंद्र में भी देखा जा सकता है, जहां मरीजों की सेवा और डाक्टरों की सुरक्षा के उद्देश्य से रोबोट की तैनाती की जाएगी।

रिपोर्ट के मुताबिक तिरुचिरापल्ली की एक निजी सॉफ्टवेयर कंपनी ने COVID-19 आइसोलेशन वार्ड में मरीजों को दवाई देने के लिए तमिलनाडु के एक सरकारी अस्पताल को 10 ह्यूमनॉइड रोबोट दान किए हैं। 10 ह्यूनॉइड रोबोट महात्मा गांधी मेमोरियल को दान दिया गया था, जो वहां भर्ती कोरोना संक्रमित मरीजों को रोबो को भोजन और दवा परोसेंगे।

माना जा रहा है कि ह्यमनॉइड रोबोट उन स्वास्थ्य कर्मियों की भी मदद करेंगे, जो अत्यधिक संक्रामक कोरोनो वायरस के खिलाफ लड़ाई में अग्रिम पंक्ति में तैनात हैं। बताया गया है कि अब तक उनमें से चार रोबोट उपयोग के लिए तैयार हैं। अस्पताल के डीन ने कहा, "अगर जिला प्रशासन ऐसा करने की अनुमति देता है तो रोबोट का इस्तेमाल किया जाएगा।"
उल्लेखनीय है जब चीन में नोवल कोरोना वायरस का प्रकोप तीव्र गति से फैलने लगा, तो वुहान और अन्य शहरों के कई अस्पताल मरीजों का इलाज करने और डाक्टरों की सुरक्षा के लिए उच्च तकनीक वाले उपकरणों का उपयोग किए जा रहे थे।

बताया जाता है कोरोना प्रभावित चीनी शहर वुहान में स्थित टोंगजी तियान्यो अस्पताल और वुहान केंद्रीय अस्पताल शंघाई सिक्सथ पीपुल्स अस्पताल में कोरोनो वायरस वार्डों ने मानव कर्मचारियों पर काम का बोझ कम करने और मरीजों की सेवा और डाक्टरों की संक्रमण से सुरक्षा के लिए हॉस्पिटल में रोबोट तैनात किए गए थे।

हॉस्पिटल में तैनात किए गए रोबोट न केवल मरीजों के तापमान ले सकते हैं, बल्कि मरीजों की साफ-सफाई के काम से लेकर रोगियों को भोजन और दवा वितरित भी कर सकते हैं। डॉक्टरों के लिए रोगी के आंकड़े और रिकॉडिंग देखने के लिए रोबोट को 5G और मॉनिटर से लैस किए गए थे।

और अगर रोबोट किसी भी रोगी के संपर्क में आए, तो उन्हें संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए इस तरह प्रोग्राम किया गया है कि वो तुरंत खुद को कीटाणुरहित कर सकते हैं। रोबोट डॉक्टरों और नर्सों को कुछ बेहद जरूरी राहत और सुरक्षा प्रदान करेंगे, जो लंबे समय तक काम नियमित रूप से रोगियो के संपर्क में रहकर काम करते हैं, जिससे उन्हें शारीरिक कष्ट, थकान और जलन होती है।

उल्लेखनीय है देश में कोरोनो वायरस के कुल 1071 मामले सामने आ चुके हैं और अब तक 29 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गत 25 मार्च को आधी रात से पूरे देश में लॉकडाउन की घोषणा की थी ताकि देश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना वायरस के संक्रमण को रोक लगाई जा सके।
यह भी पढ़ें- कभी लॉकडाउन में फंसे हैं? जानिए क्या है लॉकडाउन और क्या-क्या होती हैं पाबंदियां?
-
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर












Click it and Unblock the Notifications