भारत में फंसे विदेशी नागरिकों की मदद के लिए लांच हुआ 'स्ट्रेंडेड इन इंडिया' पोर्टल!

नयी दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी के बीच भारत में फंसे विदेशी पर्यटकों की मदद के लिए भारतीय पर्यटन मंत्रालय ने मंगलवार को एक पोर्टल शुरू किया है, जिसका लाभ उन विदेशी पर्यटकों द्वारा उठाया जा सकता है जो अपनी घरेलू भूमि से बहुत दूर हैं। लांच्ड पोर्टल पर भारत में फंसे विदेशी नागरिकों को उन सेवाओं की जानकारी मिलेगी, जिसके जरिए विदेशी पर्यटक देश में रहते हुए लाभ उठा सकेंगे।

tourist

मंत्रालय द्वारा एक बयान में कहा गया है कि पोर्टल 'स्ट्रैंडेड इन इंडिया' का उद्देश्य देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे पर्यटकों के लिए एक सहायता नेटवर्क तैयार करना है। पर्यटन मंत्रालय का कहना है कि पूरा विश्व कोरोना वायरस के चलते असाधारण स्थिति का सामना कर रहा है और यह पोर्टल खासकर उन पर्यटकों के लिए मददकारी होगा, जो दूसरे देशों से आकर भारत में फंस गए हैं।

tourist

मंत्रालय के मुताबिक यह स्ट्रेंडेड इन इंडिया पोर्टल की शुरूआत अन्य देशों से आए और भारत में फंसे विदेशी नागरिकों की कुशलता सुनिश्चित करने का प्रयास है। लांच पोर्टल strandedinindia.com पर कोविड-19 हेल्पलाइन नंबर संबंधी समग्र जानकारी मुहैया कराई गई है, जो विदेशी पर्यटक मदद के लिए प्रयोग कर सकते हैं।

पोर्टल पर विदेश मंत्रालय के नियंत्रण केद्रों के बारे में जानकारी के साथ ही उनके संपर्क की जानकारी और राज्य अथवा क्षेत्र आधारित पर्यटन सहायता संबंधी सूचना भी उपलब्ध है।

tourist

गौरतलब है पूरी दुनिया में कहर बरपा रही कोरोना वायरस एक महामारी का रूप ले चुकी है, जिसके चलते भारत समेत सभी देशों ने इंटरनेशनल हवाई यात्राओं पर प्रतिबंध लगा दिया है, जिससे विदेशी पर्यटक जहां-तहां फंस गए हैं। भारतीय पर्यटन मंत्रालय उन्हीं विदेशी नागरिकों की मदद के लिए यह कदम उठाया है।

tourist

दरअसल, भारत समेत लगभग सभी देशो में अंतर्राष्ट्रीय हवाई यात्राओं पर प्रतिबंध लगाने के पीछे संक्रमण को फैलने देने से रोकना था, क्योंकि कोरोना संक्रमण के अधिकतर मामले दूसरे देशों से लौटे यात्रियों से अधिक सामने आ रहे थे।

यह भी पढ़ें-पूरी दुनिया के लिए काल बनी चुकी है कोरोना और चीन में पटरी पर लौट रही है जिंदगी!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+