Corona Cases बढ़ने से चिंता गहराई, पिछले 24 घंटे में 3641 नए कोविड-19 पॉजिटिव केस
भारत में Corona Cases बढ़ने से स्वास्थ्य मंत्रालय की चिंता गहराने लगी है। पिछले 24 घंटे में 3641 नए कोविड-19 पॉजिटिव केस रिपोर्ट किए गए हैं। कोविड-19 प्रोटोकॉल को सख्ती से लागू करने पर फोकस किया जा रहा है।

कोरोना संक्रमण के मामलों में उछाल के कारण चिंता गहरा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय लगातार अधिक केस रिपोर्ट करने वाले इलाकों में सतर्क रहने की अपील कर रहा है। केंद्र ने राज्यों से कोरोना टेस्ट बढ़ाने और कोविड-19 प्रोटोकॉल का सख्त अनुपालन करने को कहा है। इसी बीच पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 3,641 नए मामले दर्ज किए गए हैं। एक्टिव कोरोना केस 20,219 हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले चार महीनों में कोरोना संक्रमण के मामले काफी तेजी से बढ़े हैं। रविवार को आई रिपोर्ट 2023 में एक दिन में सबसे अधिक कोरोना केस रिपोर्ट किए जाने की थी।
स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, कोरोना संक्रमण से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,41,75,135 हो गई। कोरोना से मरने वाले लोगों मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत दर्ज की गई। रविवार को देशभर में कोरोना का दैनिक केसलोड 3,824 था, जबकि शनिवार को 3,095 केस रिपोर्ट किए गए। मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक कोविड-19 टीके की 220.66 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।
बता दें कि स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने देश भर में पिछले सप्ताह अचानक कोविड-19 पॉजिटिव केस में उछाल के मद्देनजर कोविड-19 के संशोधित दिशानिर्देश जारी किए हैं।
संशोधित दिशानिर्देशों में कहा गया है कि "एंटीबायोटिक्स का उपयोग तब तक नहीं किया जाना चाहिए जब तक कि जीवाणु संक्रमण का क्लिनिकल संदेह न हो। अन्य स्थानिक संक्रमणों के साथ कोविड -19 संक्रमण की संभावना पर भी विचार किया जाना चाहिए। सिस्टैमिक कॉर्टिकोस्टेरॉइड्स (Systemic corticosteroids) को हल्के रोग में संकेत नहीं माना जाता है।
Recommended Video
जनवरी में चर्चा के बाद तैयार गाइडलाइन में कहा गया, "सांस लेने में कठिनाई, उच्च श्रेणी का बुखार/गंभीर खांसी, विशेष रूप से 5 दिनों से अधिक समय तक खांसी या बुखार रहने पर तत्काल चिकित्सक से परामर्श करें। ऐसे मरीज जिनकी गिनती उच्च जोखिम श्रेणी में होती है, इनकी बुखार और खांसी गंभीर हो सकती है, ऐसे में लंबे समय तक इंतजार नहीं करना चाहिए।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, रविवार को देश में सबसे अधिक एक्टिव कोरोना केस वाले राज्यों में केरल टॉप पर रहा। दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र है, जबकि तीसरे स्थान पर पीएम मोदी का गृह राज्य गुजरात है। कर्नाटक में विधानसभा चुनाव होने हैं। इस राज्य में भी कोरोना केस तेजी से फैल रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय की सर्वाधिक एक्टिव कोरोना केस वाली लिस्ट में कर्नाटक चौथे नंबर पर है।
पांचवें नंबर पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली है, जबकि छठे पायदान पर पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश है। तटीय राज्य तमिलनाडु सूची में सातवें नंबर पर है। आठवें स्थान पर बीजेपी शासित हरियाणा है, जबकि नौवें स्थान पर तटीय और पर्यटन प्रधान राज्य गोवा है। टॉप 10 की इस सूची में उत्तर प्रदेश 10वें नंबर पर है।












Click it and Unblock the Notifications