ट्रेन में सीट गिरने से हुई थी महिला की मौत, परिवार को 4.39 लाख रुपये का मुआवजा देगा रेलवे
ट्रेन में सफर के दौरान एक महिला के सिर पर सीट गिरने के कारण हुई मौत में भारतीय रेलवे महिला के परिवार को मुआवजा देगा। कंज्यूमर कोर्ट ने भारतीय रेलवे को आदेश देते हुए महिला के परिवार को 4.44 लाख रुपये मुआवजा देने के लिए कहा है।
नई दिल्ली। ट्रेन में सफर के दौरान एक महिला के सिर पर सीट गिरने के कारण हुई मौत में भारतीय रेलवे महिला के परिवार को मुआवजा देगा। कंज्यूमर कोर्ट ने भारतीय रेलवे को आदेश देते हुए महिला के परिवार को 4.44 लाख रुपये मुआवजा देने के लिए कहा है। नौ साल पहले ट्रेन की सीट सिर पर गिरने के कारण महिला की मौत हो गई थी। अब 9 साल बाद परिवार को इसका मुआवजा मिला है।

घटना साल 2009 की है। गुजरात के साबरकंठा के दोदाद गांव की रहने वालीं सविता तारल अपने परिवार के साथ खेडब्रह्मा-तलोड ट्रेन में सफर कर रही थीं। हिम्मतनगर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन में अचानक से ब्रेक लगा और ऊपर वाली बर्थ उनके सिर पर गिर गई। बर्थ पर काफी सामान भी रखा था। दोनों के वजन से सविता के सिर में काफी गंभीर चोटें आईं। उन्हें फौरन अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकीं।
ये भी पढ़ें: कालका-शिमला ट्रेन के कोच में खास बदलाव, पर्यटक अंदर बैठे-बैठे ले सकेंगे प्राकृतिक सुंदरता का आनंद
सविता का पति और सात बच्चे रेलवे के खिलाफ कंज्यूमर फोरम में गए। उन्होंने रेलवे पर 6.5 लाख रुपये का केस ठोका। साल 2011 में फोरम ने 6 फीसदी ब्याज के साथ उन्हें 1.92 लाख रुपये बतौर मुआवजा देने का फैसला सुनाया। सविता का परिवार इसके लिए राजी नहीं हुआ और खिलाफ में कंज्यूमर कोर्ट गया। कोर्ट ने सविता की मासिक आय 3 हजार रुपये के अनसार रेलवे को उनके परिवार को 3.84 लाख रुपये का मुआवजे का भुगतान करने का फैसला दिया।
इसके साथ ही कोर्ट ने बच्चों के नुकसान के लिए 30,000 रुपये, अंतिम संस्कार के लिए 15,000 रुपये और कानूनी खर्चे के लिए 10,000 रुपये बतौर मुआवजा देने के लिए कहा है।
ये भी पढ़ें: 14 नवंबर से शुरू हो रही है रामायण एक्सप्रेस, जानिए इसके बारे में सबकुछ
-
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List












Click it and Unblock the Notifications