VIDEO: पार्टी का जसलीन पर चढ़ा ऐसा खुमार, टेबल पर चढ़कर किया जबरदस्त डांस
पूरे देश में जब दिवाली का त्योहार पूरे धूमधाम से मनाया गया, तो ऐसे में टीवी का सबसे पॉप्यूलर शो बिग बॉस कैसे पीछे रहता। बिग बॉस के 12वें सीजन की दिवाली इतनी धमाकेदार रही कि इसके वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गए हैं।

नई दिल्ली। पूरे देश में जब दिवाली का त्योहार पूरे धूमधाम से मनाया गया, तो ऐसे में टीवी का सबसे पॉप्यूलर शो बिग बॉस कैसे पीछे रहता। बिग बॉस के 12वें सीजन की दिवाली इतनी धमाकेदार रही कि इसके वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गए हैं। बिग बॉस के घर में दिवाली पर कंटेस्टेंट्स ने खूब धमाल किया और सबसे ज्यादा इंज्वॉय जसलीन माथरू ने किया। जसलीन ने टेबल के ऊपर चढ़कर दिवाली पार्टी में डांस किया।

टेबल पर चढ़कर खूब नाचीं जसलीन
सोशल मीडिया पर जसलीन माथरूर के डांस के ये वीडियो वायरल हो गए हैं। वीडियो में जसलीन टेबल के ऊपर डांस करती दिख रही हैं। जसलीन ने लाल रंग का लहंगा पहना हुआ है और वो अकेले ही टेबल पर खड़ी होकर 'कपूर एंड संस' फिल्म के गाने 'लेट्स नाचो' पर जमकर डांस कर रही हैं। वीडियो में सृष्टि रोडे, दीपिका कक्कड़, श्रीसंत, शिवाशीष और बाकी कंटेस्टेंट नीचे ही मस्त होकर डांस करते दिखत हैं।
अनूप जलोटा ने दिया था चौंकाने वाला बयान
जसलीन माथरू पिछले दिनों काफी चर्चा में रहीं थीं जब उन्हें लेकर उनके पार्टनर अनूप जलोटा ने बयान दिया था। अनूप जलोटा ने कहा था कि जसलीन से उनका रिश्ता एक पिता के समान है। उन्होंने कहा, 'जसलीन मुझसे 3 साल से संगीत सीख रही है। जब इसके ऑडिशन शुरू हुए तो जसलीन ने मेरा जोड़ीदार बनने की इच्छा जाहिर की। पहले तो मैंने शो के लिए मना कर दिया था, लेकिन फिर मैं मान गया।'
जसलीन ने पूछा था, 'ये कैसा गुरु-शिष्या का रिश्ता हुआ?'
ये बातें सुनकर जसलीन एकदम हैरान रह गई थीं। बिग बॉस के घर में जब पिछले सीजन की फाइनलिस्ट हिना खान पहुंची और उन्होंने जसलीन को बताया कि अनूप जलोटा घर के बाहर ऐसी बातें कर रहे हैं, तो जैसे जसलीन के जैसे चेहरे से ही रंग उड़ गया। जसलीन ने कहा कि वो दोनों साथ में डेट पर गए थे, उन्होंने उन्हें किस भी किया था, तो ये कैसा गुरु-शिष्या का रिश्ता हुआ?













Click it and Unblock the Notifications