Aaj Ka Match Kon Jeeta 22 May: SRH vs RCB, हैदराबाद-आरसीबी मैच में किसे मिली जीत, कौन बना जीत का हीरो!

Aaj Ka Match Kon Jeeta 22 May: आईपीएल 2026 के 67वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बल्लेबाजों ने घरेलू मैदान पर रनों की बारिश करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के सामने जीत के लिए 256 रनों का विशाल लक्ष्य रखा। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 255 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। जवाब में बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी बेंगलुरु की शुरुआत बेहद खराब रही और पावरप्ले में ही उसके दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। आरसीबी की टीम इस मुकाबले को 55 रनों से गंवा बैठी। आरसीबी की टीम 20 ओवर में चार विकेट खोकर 200 रन ही बना सकी। हैदराबाद के लिए बल्लेबाज इस मैच में जीत के हीरो रहे।

अभिषेक, ईशान और क्लासेन का धमाल (Aaj Ka Match Kon Jeeta 22 May)

पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद को सलामी बल्लेबाज ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा ने तेज शुरुआत दिलाई। हालांकि, हेड 16 गेंदों में 26 रन बनाकर रसिख सलाम डार की गेंद पर बोल्ड हो गए। इसके बाद अभिषेक शर्मा ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखी और महज 22 गेंदों में 4 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 56 रनों की तेज पारी खेली। उन्हें सुयश शर्मा ने आउट कर हैदराबाद को दूसरा झटका दिया।

Aaj Ka Match 1

ईशान किशन ने जड़ा अर्धशतक

अभिषेक के आउट होने के बाद ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन ने बेंगलुरु के गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा। ईशान किशन ने संभलकर खेलते हुए 31 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। दूसरी तरफ, हेनरिक क्लासेन ने अधिक आक्रामकता दिखाई और सिर्फ 23 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की। क्लासेन को क्रुणाल पांड्या ने वेंकटेश अय्यर के हाथों कैच कराया, आउट होने से पहले उन्होंने 24 गेंदों में 51 रन बनाए। बेंगलुरु की ओर से रसिख सलाम सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने दो विकेट लिए, जबकि क्रुणाल पांड्या और सुयश शर्मा को एक-एक सफलता मिली।

IPL Bihar Team: 'मुंबई-चेन्नई की तरह बिहार की भी होगी अपनी आईपीएल टीम', उद्योगपति अनिल अग्रवाल का बड़ा ऐलान?
IPL Bihar Team: 'मुंबई-चेन्नई की तरह बिहार की भी होगी अपनी आईपीएल टीम', उद्योगपति अनिल अग्रवाल का बड़ा ऐलान?

बेंगलुरु की जवाबी पारी: पावरप्ले में ही झटके

256 रनों के पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की शुरुआत निराशाजनक रही। टीम को पहला झटका तेज गेंदबाज ईशान मलिंगा ने दिया। उन्होंने खतरनाक दिख रहे वेंकटेश अय्यर को 44 रन के निजी स्कोर पर अभिषेक शर्मा के हाथों कैच कराया। बेंगलुरु अभी इस झटके से संभल भी नहीं पाई थी कि साकिब हुसैन ने आरसीबी को सबसे बड़ा झटका दे दिया।

IPL Retirement: CSK के बाहर होते ही भारतीय खिलाड़ी ने लिया संन्यास, वर्ल्ड कप टीम में हुई थी सरप्राइज एंट्री!
IPL Retirement: CSK के बाहर होते ही भारतीय खिलाड़ी ने लिया संन्यास, वर्ल्ड कप टीम में हुई थी सरप्राइज एंट्री!

उन्होंने शानदार फॉर्म में चल रहे विराट कोहली को आर. स्मरण के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन का रास्ता दिखाया। कोहली संघर्ष करते नजर आए और 11 गेंदों में केवल 15 रन ही बना सके। आरसीबी को तीसरा झटका मलिंगा ने दिया। उन्होंने अभिषेक के हाथों देवदत्त पडिक्कल को कैच कराया। वह 21 रन बना सके।

टूट गया CSK-MI का दबदबा, 19 साल में 5वीं बार प्लेऑफ से हुई बाहर, लीग स्टेज में ही थमा सफर
टूट गया CSK-MI का दबदबा, 19 साल में 5वीं बार प्लेऑफ से हुई बाहर, लीग स्टेज में ही थमा सफर
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+