कालका-शिमला ट्रेन के कोच में खास बदलाव, पर्यटक अंदर बैठे-बैठे ले सकेंगे प्राकृतिक सुंदरता का आनंद
शिमला। यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए भारतीय रेलवे ने पर्यटकों को खास तोहफा दिया है। हिमाचल प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता को करीब से और ट्रेन में बैठे-बैठे देखने के लिए कालका-शिमला नैरो गेज रेल के डिब्बों में खास बदलाव किए गए हैं। रेल डिब्बों को विस्टाडोम कोच में तब्दील कर नया रूप दिया गया है। इस नई ट्रेन की सबसे खास बात यह है कि इसकी छत कांच की बनाई गई है ताकि यात्री ट्रेन में बैठे-बैठे बाहर के नजारे को देख सके।

विस्टाडोम कोच वाली यह कालका-शिमला रेल ने रविवार को अपनी पहली यात्रा की। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। रेल मंत्री ने अपने ट्वीट में लिखा है कि विस्टाडोम कोच से लैस कालका-शिमला रेल ने आज अपनी पहली यात्रा की। यात्री अब इस नये कांच की छत वाले कोच के जरिए लैंडस्कोर का बेहतर तरीक से आनंद उठा सकते हैं। इस ट्रेन को पूरी तरह से नया लुक देने का प्रयास किया गया है ताकि यात्री बैठे बाहर के नजारे को देख सके।
बता दें कि इससे पहले पिछले साल विशाखापट्टनम और अरकू वैली के बीच चलने वाली ट्रेन के डिब्बों में खास बदलाव करते हुए विस्टोडम कोच लगाए गए थे। क्योंकि यहां भी काफी संख्या में पर्यटक आते हैं। उसी तर्ज पर अब कालका-शिमला रेल के डिब्बों में बदलाव किया गया है। इस ट्रेन में कांच के छत के अलावा घूमने वाली सीटें, बायो वैक्यूम टॉयलेट्स जैसी कई सुविधाएं भी दी गई है। इसके साथ-साथ ट्रेन के डिब्बे को अलग रंग भी दिया गया है।
यह भी पढ़ें- फैजाबाद का नाम अयोध्या किए जाने के बाद अब उठी मांस-मदिरा बैन करने की मांग












Click it and Unblock the Notifications