#CongressPlenarySession in Delhi: कार्यकर्ताओं को समेट लो राहुल भाई, अगले साल लाल किले पर झंडा आप ही फहराओगे: नवजोत सिंह सिद्धू

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी के 84वें महाधिवेशन का आज तीसरा और अंतिम दिन है। दिल्ली में आयोजित महाधिवेशन को आज पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने संबोधित किया। अपने भाषण में उन्होंने बीजेपी सरकार पर देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद करने का इल्जाम लगाया और इसके बाद देश के पूर्व वित्तमंत्री पी चिदंबरम ने भी कहा कि 14 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालना मनमोहन सिंह की सबसे बड़ी उपलब्धि थी जबकि मोदी सरकार में गरीबी रेखा से नीचे के लोगों की संख्या बढ़ी है।

बीजेपी वाले बांस हैं, हमारे राहुल गांधी गन्ना: सिद्धू

इस अधिवेशन को अब से थोड़ी देर पहले पंजाब सरकार के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने संबोधित किया। अपने चुटिले अंदाज के लिए मशहूर सिद्धू ने यहां भी अपने भाषण से लोगों को मुस्कुराने का मौका दे दिया। नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि राहुल गांधी एक नई सोच के नेता है, भले ही कांग्रेस का प्रदर्शन कई जगह खराब रहा है लेकिन हमें पता है कि हम जल्द वापसी करेंगे। अगर पार्टी हारी है तो इसकी वजह कोई और नेता होगा लेकिन राहुल गांधी के कारण कांग्रेस नहीं हारी है। मैं तो कहता हूं राहुल भाई, कार्यकर्ताओं को समेट लो, अगले साल लाल किले पर झंडा आप ही फहराओगे। सिद्धू की इस बात को सुनते ही सोनिया गांधी समेत अधिवेशन में मौजूद सभी लोग हंस पड़े।

मनमोहन जी, आप सरदार भी है और असरदार भी

यही नहीं सिद्धू ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि आप सरदार भी है और असरदार भी , सिद्धू की इस बात पर तो पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा और खुद मनमोहन सिंह भी मुस्कुरा उठे।

सोनिया गांंधी ने भी साधा मोदी सरकार पर निशाना

आपको बता दें कि आज के महाधिवेशन में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शाम को 4 बजे समापन भाषण देंगे। महाधिवेशन के दूसरे दिन कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने संबोधित करते हुए मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि तमाम वायदे किए गए लेकिन किसी भी वायदे को पूरा नहीं किया गया। आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस वापसी करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+