दागी विधेयक का लाभ लेने के लिए कांग्रेस ने राहुल का इस्तेमाल किया: आडवाणी

आडवाणी ने लिखा है कि इसके कुछ देर बाद ही राष्ट्रपति जी ने सुशील कुमार शिंदे, कपिल सिब्बल और संसदीय कार्यमंत्री कमलनाथ मिश्र को तलब कर लिया। मेरे ख्याल से तभी उन्हें बिल पर ऐतराज के बारे में बताया गया। आडवाणी के अनुसार अगर राष्ट्रपति बिल वापस कर देते तो सरकार के लिए एक बड़ा झटका होता, लेकिन उन्होने ऐसा नहीं किया। जिसके बाद कांग्रेस ने अध्यादेश का क्रेडिट लेने के लिए राहुल का इस्तेमाल किया। जिससे उनका आगे का राजनीतिक सफर आसान हो सके।
आडवाणी ने बिल को वापस करने का श्रेय राहुल गांधी को नहीं बल्कि राष्ट्रपति को दिया।
गौर हो कि कांग्रेस ने अभी अपने प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि इस पद के लिए राहुल गांधी का नाम आगे होना ही सुनिश्चित है।












Click it and Unblock the Notifications