पांच राज्यों के चुनाव परिणामों को लेकर टीवी डिबेट में हिस्सा नहीं लेगी कांग्रेस, इस वजह से लिया फैसला
नई दिल्ली, मई 2। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। सुबह से ही टीवी चैनलों पर रूझान दिखाए जा रहे हैं और इस दौरान अलग-अलग पार्टी के प्रवक्ता डिबेट पैनल पर बैठे नजर आ रहे हैं, लेकिन कांग्रेस पार्टी ने मतगणना के दौरान किसी भी चैनल पर डिबेट पैनल पर अपनी पार्टी के प्रवक्ता को जाने की अनुमति नहीं दी है। पार्टी की तरफ से ये फैसला मतगणना से एक दिन पहले ही ले लिया गया था।

सुरजेवाला ने ट्वीट कर दी जानकारी
कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर ये जानकारी दी कि देश में कोरोना की गंभीर स्थिति को देखते हुए पार्टी के प्रवक्ता चुनावी नतीजे आने के बाद ही टीवी डिबेट में शामिल होंगे। रणदीप सुरजेवाला ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी ने ये तय किया है कि मतगणना के दौरान हमारी पार्टी का कोई प्रवक्ता किसी टीवी डिबेट में शामिल नहीं होगा। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस मुश्किल समय में जब राष्ट्र एक अभूतपूर्व संकट से गुजर रहा है, तो केंद्र की मोदी सरकार नेतृत्व संभालने में असफल हो गई है और ये हमें स्वीकार नहीं है।
At a time when Nation is facing an unprecedented crisis, when Govt under PM Modi has collapsed, we find it unacceptable to not hold them accountable & instead discuss election wins & losses.
— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) May 1, 2021
We @INCIndia have decided to withdraw our spokespersons from election debates.
1/2
हम मीडिया के सवालों के लिए उपलब्ध रहेंगे- सुरजेवाला
सुरजेवाला ने आगे कहा कि मीडिया के सवालों के लिए हम उपलब्ध रहेंगे, हो सकता है हम जीत जाएं या फिर हार जाएं, लेकिन ऐसे समय में जब लोगों को ऑक्सीजन, अस्पतालों में बिस्तर, दवाओं और वेंटिलेटर की कमी हो रही है तो हमारा कर्तव्य बनता है कि उन लोगों के साथ खड़े रहें।
आपको बता दें कि पांच राज्यों के शुरुआती रूझानों में कांग्रेस पार्टी किसी भी राज्य में अच्छा प्रदर्शन करती नहीं दिख रही है। आपको बता दें कि बंगाल में कांग्रेस का लेफ्ट के साथ गठबंधन है तो वहीं तमिलनाडु में डीएमके के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। वहीं केरल में कांग्रेस और यूडीएफ मिलकर चुनाव लड़ रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications