कांग्रेस बोली, पीएम मोदी के संसद आने का वक्त नहीं, कंसर्ट संबोधित कर रहे

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि राज्यसभा कब से मांग कर रही है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सदन में आएं।

नई दिल्ली। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। नोटबंदी पर मचे घमासान के बीच प्रधानमंत्री मोदी के संसद नहीं आने पर कांग्रेस ने सवाल खड़े किए हैं।

randeep singh

पीएम मोदी पर कांग्रेस का हमला

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी जी के पास मुंबई में चल रहे कोल्डप्ले कॉन्सर्ट को संबोधित करने का समय है, लेकिन उनके पास इतना समय नहीं है कि संसद की डिबेट में शामिल हो सकें। संसद में आने का समय नहीं है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई में आयोजित ग्लोबल सिटीजन फेस्टिवल को संबोधित किया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस कॉन्सर्ट को संबोधित किया। जिसको लेकर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं।

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि राज्यसभा कब से मांग कर रही है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सदन में आएं। नोटबंदी के मुद्दे पर कुछ बोलें लेकिन उनके पास इतना वक्त नहीं है। वो तो कोल्डप्ले के कॉन्सर्ट को संबोधित कर रहे हैं।

नोटबंदी पर विपक्ष मांग रहा पीएम से जवाब

इस बीच संसद में लगातार नोटबंदी को लेकर घमासान जारी है। संसद चल नहीं पा रही है। विपक्ष एक सुर में प्रधानमंत्री से नोटबंदी पर जवाब चाहती है। इसी को लेकर संसद में घमासान मचा हुआ है।

फिलहाल सोमवार को संसद में सुबह 9.30 बजे विपक्षी नेताओं की बैठक होगी। जिसमें आगे की रणनीति पर फैसला लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+