दिल्ली में आज आप और कांग्रेस के गठबंधन पर हो सकता है फैसला, राहुल गांधी ने बुलाई बैठक

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 के नजदीक आने के साथ ही गठबंधनों का दौर भी शुरू हो चुका है। इसी कड़ी में दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन की बात भी लगभग फैसले पर पहुंच ही चुकी है। इस गठबंधन को लेकर सोमवार का दिन अहम है।

congress to take final call on alliance with aap

खबर है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार सुबह 10 बजे दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी (DPCC) अध्यक्ष शीला और प्रभारी पीसी चाको, तीनों कार्यकारी अध्यक्षों और सभी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष समेत दिल्ली के करीब 10 से 11 नेताओं की एक अहम बैठक बुला बुलाई है। यहां आम आदमी पार्टी के साथ कांग्रेस के गठबंधन करने या न करने को लेकर फैसला किया जाएगा। जल्द ही मीडिया को भी इसकी जानकारी दे दी जाएगी।

सूत्रों की माने तो कांग्रेस महासचिव और दिल्ली प्रभारी पीसी चाको शनिवार को इस गठबंधन के फायदे और नुकसान के लिए राहुल गांधी से मिले थे। वहीं खबर थी कि सोमवार सुबह को कांग्रेस वर्किंग कमेटी इसपर बैठक करेगी। हालांकि चाको ने कहा कि टॉप लीडरशिप की बैठक में केवल घोषणापत्र पर चर्चा होगी क्योंकि सीडब्लूसी इन मुद्दों पर फैसले नहीं करती। गठबंधन का फैसला कांग्रेस अध्यक्ष को ही करना है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में आप के साथ गठबंधन के लिए कांग्रेस को मनाने में जुटे शरद पवार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+